Mahindra की दो इलेक्ट्रिक SUVs अब लंबी रेंज के साथ सस्ती भी, जानें डिस्कांउट
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आगे बढ़ रही महिंद्रा ने अपने दो प्रमुख मॉडल्स BE6 और XEV 9e के लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स को अब और किफायती कीमत पर लॉन्च किया है।
- Written By: सिमरन सिंह
BE6 और XEV 9e में क्या है खास। (सौ. Mahindra)
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ रही महिंद्रा ने अपने दो प्रमुख मॉडल्स — BE6 और XEV 9e के लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स को अब और किफायती कीमत पर लॉन्च किया है। खास बात यह है कि अब इन दोनों गाड़ियों के Pack Two वेरिएंट्स में भी बड़ी 79kWh बैटरी मिलेगी, जो पहले केवल टॉप-एंड Pack Three वेरिएंट में ही दी जाती थी।
किसे मिलेगा फायदा?
यह कदम खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए उठाया गया है जो ज्यादा फीचर्स की जरूरत नहीं रखते लेकिन बेहतर रेंज चाहते हैं। अब उन्हें टॉप वेरिएंट के मुकाबले कम कीमत में लंबी रेंज वाली SUV का विकल्प मिल रहा है, जिससे 3.4 से 4 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।
क्या है नया बदलाव?
Mahindra BE6 और XEV 9e के Pack Two वेरिएंट्स में अब दो बैटरी विकल्प मिलते हैं:
सम्बंधित ख़बरें
Car Mileage बढ़ाने के ये आसान तरीके नहीं जानते होंगे आप, पेट्रोल का खर्च होगा कम
7-सीटर SUV का बड़ा धमाका, Tata से Maruti तक लॉन्च करेंगी नई Electric फैमिली कारें
कार की Smart Key में छिपे हैं ये गजब फीचर्स, 90% लोग आज भी नहीं जानते, गर्मियों में आएंगे सबसे ज्यादा काम
Tata ला सकती है ऐसी कार जो चलेगी 85% एथेनॉल वाले फ्यूल पर, खर्च भी होगा कम
- 59kWh स्टैंडर्ड बैटरी
- 79kWh लॉन्ग रेंज बैटरी (नई पेशकश)
- हालांकि, बड़ी बैटरी के लिए महिंद्रा ₹1.6 लाख अतिरिक्त शुल्क ले रही है, लेकिन यह अब भी टॉप वेरिएंट से काफी सस्ता है।
- BE6 Pack Two (79kWh) अब टॉप Pack Three से ₹3.4 लाख सस्ता
- XEV 9e Pack Two (79kWh) अब टॉप वेरिएंट से ₹4 लाख सस्ता
कितनी है रेंज?
- Mahindra BE6 लॉन्ग रेंज वेरिएंट: 683 किमी तक की दावा की गई रेंज (59kWh वर्जन से 126 किमी ज्यादा)
- Mahindra XEV 9e लॉन्ग रेंज वेरिएंट: 656 किमी तक की रेंज (59kWh वर्जन से 114 किमी ज्यादा)
- “अब ग्राहक बिना टॉप वेरिएंट खरीदे ही लंबी रेंज का फायदा उठा सकते हैं, वह भी किफायती कीमत पर।”
किआ की नई इलेक्ट्रिक SUV Syros EV की रोड टेस्टिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च
डिलीवरी और अपग्रेड का विकल्प
महिंद्रा ने पुष्टि की है कि BE6 और XEV 9e के Pack Two लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स की डिलीवरी जुलाई 2025 के अंत तक शुरू हो जाएगी। वहीं, जिन्होंने पहले ही बुकिंग कर रखी है, उन्हें अपनी बुकिंग को 79kWh Pack Two में अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा। यह कदम दिखाता है कि महिंद्रा अब मिड-सेगमेंट ग्राहकों को भी प्रीमियम परफॉर्मेंस और लंबी रेंज देने के लिए प्रतिबद्ध है, और वो भी बिना एक्स्ट्रा फीचर्स के दबाव के।
