Ola ने लॉन्च किया S1 Pro Sona एडिशन, 24 कैरेट गोल्ड से सजी खास पेशकश
इस एडिशन को 24 कैरेट गोल्ड से सजाया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह स्कूटर एक विशेष प्रतियोगिता के माध्यम से सीमित संख्या में दिया जाएगा। हालांकि, ओला ने यह नहीं बताया कि इस एडिशन के कितने य
- Written By: सिमरन सिंह
OLa ने लॉन्च की ऐसी Scooter जो सोने से बानी है। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Ola इलेक्ट्रिक ने अपने लोकप्रिय S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर का एक खास एडिशन लॉन्च किया है, जिसे ‘Sona’ एडिशन नाम दिया गया है। इस एडिशन को 24 कैरेट गोल्ड से सजाया गया है, जो इसे और भी खास बनाता है। कंपनी ने घोषणा की है कि यह स्कूटर एक विशेष प्रतियोगिता के माध्यम से सीमित संख्या में दिया जाएगा। हालांकि, ओला ने यह नहीं बताया कि इस एडिशन के कितने यूनिट उपलब्ध होंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने का तरीका
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागियों को इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट करनी होगी, जिसमें वे Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ हों। या फिर ओला स्टोर के बाहर एक फोटो या सेल्फी क्लिक करके उसे ओला इलेक्ट्रिक को #OlaSonaContest के साथ टैग करना होगा। इसके अलावा, 25 दिसंबर को सभी ओला स्टोर्स पर एक ‘स्क्रैच एंड विन’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसके जरिए यह स्कूटर जीता जा सकता है।
स्कूटर की अनोखी डिज़ाइन और फीचर्स
Ola S1 Pro Sona एडिशन को खास पर्ल व्हाइट और गोल्ड कलर स्कीम में तैयार किया गया है। इसमें 24 कैरेट गोल्ड से बने रियर फुटपेग, ग्रैब रेल, ब्रेक लीवर और मिरर स्टॉक्स शामिल हैं। स्कूटर की सीट को डार्क बेज नैप्पा लेदर और गोल्डन स्टिचिंग के साथ डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, इसमें MoveOS का एक एडिशन-स्पेसिफिक वर्जन दिया गया है, जिसमें ‘Sona’ मोड, गोल्ड थीम वाला यूजर इंटरफेस और कस्टमाइज़्ड डैशबोर्ड शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
CSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
शुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
परिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
MP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
ओला का विस्तार और ग्राहकों की संतुष्टि
कंपनी ने 25 दिसंबर को अपना 4000वां स्टोर खोलने की घोषणा की है। हाल के दिनों में सेवा और उत्पाद गुणवत्ता को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुकी ओला ने दावा किया है कि CCPA द्वारा दर्ज की गई 10,664 शिकायतों में से 99.1% का समाधान ग्राहकों की पूर्ण संतुष्टि के साथ किया गया है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह दिसंबर 2024 तक अपने सर्विस नेटवर्क को 1,000 केंद्रों तक दोगुना करेगी।
