घर बैठे आसानी से जानें अपनी कार इंश्योरेंस की स्थिति – बेहद आसान स्टेप्स में
कार का बीमा करवाया है और यह जानना चाहते हैं कि वह अभी भी वैध है या एक्सपायर हो चुका है, तो अब आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिससे आप आसानी से इसे चेक कर सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
car insurance को लेकर क्या करें। (सौ. Freepik)
अगर आपने अपनी कार का बीमा (Car Insurance) करवाया है और यह जानना चाहते हैं कि वह अभी भी वैध है या एक्सपायर हो चुका है, तो अब आपको आरटीओ या बीमा कंपनी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। आप बेहद आसान तरीकों से ऑनलाइन घर बैठे ही अपने वाहन का बीमा स्टेटस चेक कर सकते हैं। यह न केवल समय की बचत करता है, बल्कि प्रक्रिया भी पूरी तरह से पारदर्शी और सुरक्षित होती है।
ऐसे करें ऑनलाइन कार इंश्योरेंस स्टेटस चेक
1. परिवहन विभाग की वेबसाइट (VAHAN Portal) से चेक करें:
- सबसे पहले https://vahan.parivahan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Know Your Vehicle Details” पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- “Search Vehicle” पर क्लिक करें।
अब आपको वाहन की पूरी जानकारी दिखेगी, जिसमें इंश्योरेंस की वैधता तिथि भी शामिल होगी।
2. बीमा कंपनी की वेबसाइट या ऐप से जानकारी लें:
अगर आपने किसी विशेष बीमा कंपनी से पॉलिसी ली है, तो उनकी आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लॉग इन कर अपने पॉलिसी डिटेल्स देख सकते हैं। इसमें भी इंश्योरेंस की वैधता, पॉलिसी नंबर, क्लेम हिस्ट्री जैसी जानकारियां मिल जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
5 लाख से कम में नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये 4 Maruti कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा योजना का लाभ
Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत
Hyundai Aura ने दिखाई दमदार वापसी, बिक्री में रिकॉर्ड बढ़ोतरी – क्रेटा और वेन्यू को भी पछाड़ा
3. IRDAI द्वारा अनुमोदित इंश्योरेंस वेबसाइट से भी मिलती है जानकारी:
Policybazaar, Coverfox, या Digit जैसे प्लेटफॉर्म पर भी वाहन नंबर डालकर इंश्योरेंस डिटेल्स देखी जा सकती हैं, बशर्ते आपकी पॉलिसी उन्हीं से खरीदी गई हो।
क्यों जरूरी है इंश्योरेंस स्टेटस जानना?
वाहन का वैध इंश्योरेंस न होना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। इससे न सिर्फ चालान कट सकता है, बल्कि दुर्घटना की स्थिति में आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।
