Kia Syros SUV: किआ इंडिया ने पेश की नई B-SUV, जनवरी 2025 से बुकिंग शुरू

Kia Syros को छह वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा: HTK, HTK (O), HTK+, HTX, HTX+, और HTX+ (O)। इसके अलावा, यह SUV आठ अलग-अलग एक्सटीरियर पेंट विकल्पों में उपलब्ध होगी
Kia Syros
Kia Syros को लेर क्या कुछ होगा खास। (सौ. Kia)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Kia इंडिया ने अपनी नई Syros SUV का खुलासा कर दिया है। यह नई B-SUV Sonet और Seltos के बीच पोजिशन करेगी और आने वाले महीनों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। ग्राहक इस मॉडल की बुकिंग 3 जनवरी, 2025 से शुरू कर सकते हैं।

वेरिएंट और कलर विकल्प

Kia Syros को छह वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा: HTK, HTK (O), HTK+, HTX, HTX+, और HTX+ (O)। इसके अलावा, यह SUV आठ अलग-अलग एक्सटीरियर पेंट विकल्पों में उपलब्ध होगी:

  • ग्लेशियर व्हाइट पर्ल
  • स्पार्कलिंग सिल्वर
  • ग्रैविटी ग्रे
  • इंटेंस रेड
  • इंपीरियल ब्लू
  • प्यूटर ऑलिव
  • ऑरोरा ब्लैक पर्ल
  • फ्रॉस्ट ब्लू

फीचर्स: लग्ज़री और तकनीक का संगम

Kia Syros आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इसमें शामिल हैं:

  • ड्यूल 12.3-इंच डिस्प्ले
  • वेंटिलेटेड फ्रंट और रियर सीट्स
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • ऑफ-सेंटर लोगो के साथ नया स्टीयरिंग व्हील
  • लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
  • 360-डिग्री कैमरा
  • रीयर सीट रेक्लाइन फंक्शन
  • पैनोरामिक सनरूफ

इंजन और गियरबॉक्स विकल्प

Kia Syros को दो इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है: 1. 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन

  • छह-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स
  • सात-स्पीड DCT विकल्प
  • छह-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स
  • छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर यूनिट

Kia Syros: भारतीय बाजार में नया विकल्प

नई Kia Syros अपने दमदार फीचर्स और इंजन विकल्पों के साथ भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बन सकती है। इसके शानदार डिज़ाइन और तकनीकी खूबियों के कारण यह SUV, Sonet और Seltos के बीच अपना एक खास स्थान बनाएगी।