

Highlight:
JSW Group की नई कंपनी JSW Motors ने पहली कार लॉन्च करने से पहले नए लोगो लाया है।
कंपनी 3 दिसंबर 2026 को भारत में अपना स्वतंत्र पैसेंजर व्हीकल ब्रांड पेश करने वाली है।
पहली SUV का नाम Combat होने की उम्मीद है जो इंटरनेशनल मार्केट में भी है।
JSW Motors Launch Date: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में एक नया कार ब्रांड एंट्री करने जा रहा है। बता दें कि JSW Group की नई कंपनी JSW Motors ने अपनी पहली कार लॉन्च करने से पहले नए लोगो और ब्रांड पहचान का खुलासा कर दिया है। वहीं कंपनी 3 दिसंबर 2026 को भारत में अपना स्वतंत्र पैसेंजर व्हीकल ब्रांड पेश करने वाली है। वहीं इसकी पहली SUV का नाम Combat होने की उम्मीद है जो इंटरनेशनल मार्केट में बिकने वाली Jetour T2 पर आधारित होगी।
वहीं इसमें खास बात यह है कि कंपनी की पहली SUV में Plug-in Hybrid Technology मिलने की संभावना है। जिसका सीधा मतलब है कि इसमें पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी काम करेगी। लेकिन Combat की भारत-स्पेक कीमत और सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
JSW Motors ने एक प्रमोशनल फिल्म के जरिए अपना नया लोगो दिखाया है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसका डिजाइन चलते हुए पहिए से प्रेरित है। इसमें दो अलग-अलग एलिमेंट को एक अंडाकार आकार के भीतर रखा गया है। इसके डिजाइन में Golden Ratio यानी सुनहरे अनुपात का इस्तेमाल किया गया है।
वहीं कंपनी बताती है कि लोगो के ऊपर की ओर बढ़ते आकार सामूहिक प्रगति और विकास का संकेत देते हैं। इसके लिए ब्लैक और व्हाइट को मुख्य रंग रखा गया है जबकि टील रंग को अतिरिक्त पहचान के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। यह लोगो कंपनी की कारों, डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दिखाई देगा।
JSW Motors की पहली SUV Combat होने की उम्मीद है। यह इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध Chery Jetour T2 पर आधारित होगी। रिपोर्ट्स में इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh का बैटरी पैक मिल सकता है।
वहीं इस Plug-in Hybrid सिस्टम का संयुक्त आउटपुट करीब 360hp पावर और 610Nm टॉर्क हो सकता है। इसमें 3-स्पीड Dedicated Hybrid Transmission मिलने की भी जानकारी सामने आई है। ग्लोबल-स्पेक Jetour T2 में NEDC टेस्ट साइकिल के अनुसार करीब 90 किलोमीटर की इलेक्ट्रिक रेंज का दावा किया गया है। लेकिन इसे भारतीय मॉडल की आधिकारिक रेंज नहीं माना जाना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि JSW Combat की एक्स-शोरूम कीमत करीब 40 लाख रुपये हो सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी इसकी कीमत की पुष्टि नहीं की है। अपने बॉक्सी डिजाइन और हाइब्रिड पावरट्रेन के कारण यह SUV Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी गाड़ियों के विकल्प के तौर पर देखी जा सकती है।
वहीं कंपनी अपनी गाड़ियों की बिक्री के लिए अलग डीलरशिप नेटवर्क तैयार कर रही है। Landmark Cars ने अहमदाबाद और भोपाल में नई डीलरशिप स्थापित करने के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिलने की जानकारी दी है।
JSW Motors, JSW Group और SAIC Motor के जॉइंट वेंचर JSW MG Motor India से अलग काम करेगी। कंपनी महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में अपनी गाड़ियों का निर्माण करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा JSW Motors ने Automotive Research Association of India (ARAI) के साथ तकनीकी साझेदारी की है। इसके तहत बैटरी सिस्टम की जांच, ADAS डेवलपमेंट और व्हीकल टेस्टिंग जैसे क्षेत्रों में काम होगा। कंपनी ने इंजीनियरिंग के लिए Tata Elxsi और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए KPIT Technologies के साथ भी साझेदारी की है।
आने वाले समय में कंपनी Jaecoo J5 और Chery iCar V23 पर आधारित मॉडल भी भारतीय बाजार में ला सकती है। लेकिन इन गाड़ियों की लॉन्चिंग को लेकर अभी आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।