Tata Car Price Hike: 1 दिसंबर से महंगी होंगी Tata की सभी कारें और SUV, Nexon से Safari तक बढ़ सकती है कीमत

Tata SUV Price Increase December: दिसंबर में Tata Motors कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। जिसमें Tata Motors Passenger Vehicles की कारें और इलेक्ट्रिक SUV 1 दिसंबर 2026 से महंगी हो जाएंगी।
Tata Car Price Hike Tata cars and SUVs expensive from December 1 Nexon to the Safari
Tata के कार की कीमत बढ़ रही है।Source. Tata
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Tata Motors Passenger Vehicles की कारें और इलेक्ट्रिक SUV 1 दिसंबर 2026 से महंगी हो जाएंगी।

  • कंपनी ने कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

  • Tata Nexon, Punch, Tiago, Harrier या Safari खरीदना चाहते हैं तो नवंबर फायदेमंद हो सकता है।

Tata Motors Price Hike: आप दिसंबर में Tata Motors की नई कार या SUV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी जानकारी आई है। बता दें कि कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। जिसमें Tata Motors Passenger Vehicles की कारें और इलेक्ट्रिक SUV 1 दिसंबर 2026 से महंगी हो जाएंगी। वहीं कंपनी ने कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इसमें पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सभी तरह के मॉडल शामिल हैं।

वहीं इसकी खास बात यह है कि यह साल 2026 में Tata Motors की चौथी कीमत बढ़ोतरी होगी। ऐसे में अगर आप Tata Nexon, Punch, Tiago, Harrier या Safari खरीदना चाहते हैं तो नवंबर के बचे हुए दिनों में खरीदारी करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

क्यों बढ़ा रही है Tata Motors कारों की कीमत?

इसको लेकर Tata Motors Passenger Vehicles ने 24 नवंबर को जारी आधिकारिक बयान में बता चुकी है कि गाड़ियों की कीमतों में यह बदलाव लगातार बढ़ रही इनपुट कॉस्ट की वजह से किया जा रहा है। जिसको लेकर कंपनी बताती है कि वह बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है लेकिन कुछ अतिरिक्त खर्च ग्राहकों पर भी डालना पड़ रहा है।

इससे पहले कंपनी ने अप्रैल में ICE मॉडल्स की कीमतों में औसतन 0.5 फीसदी, जुलाई में पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक मॉडल्स में 1.5 फीसदी तक और सितंबर में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।

Tata की किन कारों पर कितनी बढ़ सकती है कीमत?

दिसंबर में होने वाली बढ़ोतरी औसतन 0.5 फीसदी होगी। लेकिन हर मॉडल और वेरिएंट की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं होने वाली है। नीचे मौजूदा शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतों के आधार पर 0.5 फीसदी की अनुमानित बढ़ोतरी बताई गई है।

नोट: ये आंकड़े मौजूदा शुरुआती कीमत पर 0.5% की गणना के आधार पर अनुमानित हैं। वहीं कंपनी ने मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से वास्तविक बढ़ोतरी अलग-अलग रखने की बात कही है।

Tata Car Price Hike Tata cars and SUVs expensive from December 1 Nexon to the Safari
दिसंबर में आएंगी Fortuner से लेकर Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV, ये बाइक भी होंगी पेश

नवंबर में Tata की कार खरीदने पर मिल रहा है फायदा

बता दें कि कीमतें बढ़ने से पहले Tata की कुछ कारों पर नवंबर में डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहे हैं। Autocar India की रिपोर्ट में बताया गया है कि Curvv के चुनिंदा वेरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। वहीं Sierra पर 1.15 लाख रुपये और Nexon के चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट पर 75,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। लेकिन ये ऑफर वेरिएंट, डीलर और शहर के हिसाब से बदल सकते हैं।

Tata Car Price Hike Tata cars and SUVs expensive from December 1 Nexon to the Safari
Honda Avancier SUV से उठा पर्दा, नए लोगो और Next-Gen Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ हुई एंट्री

इलेक्ट्रिक कारों पर भी पड़ेगा असर

Tata Motors की यह कीमत बढ़ोतरी सिर्फ पेट्रोल और डीजल कारों तक सीमित नहीं है। वहीं कंपनी के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में शामिल Tiago EV, Punch EV, Nexon EV, Curvv EV, Sierra EV और Harrier EV भी इसके दायरे में आएंगी।

ऐसे में नई Tata कार खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के पास नवंबर में मौजूदा कीमतों और उपलब्ध ऑफर्स का फायदा उठाने का मौका है। लेकिन खरीदारी से पहले डीलर से फाइनल ऑन-रोड कीमत और डिस्काउंट जरूर पता कर लें।