नई Maruti WagonR का जापानी मॉडल हो रहा वायरल, बदला लुक, मिले सेफ्टी फीचर्स, भारत में कब होगी एंट्री?

Japanese Suzuki WagonR: Suzuki Japan ने वहां बिकने वाली WagonR के डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स को अपडेट किया है। दूसरी तरफ भारत में भी Maruti Suzuki WagonR के नए मॉडल की टेस्टिंग की खबरें सामने आ रही है।
Japanese model of the new Maruti WagonR is going viral safety features
Japanese Suzuki WagonR लोगों कि चर्चा में।Sources. Maruti Global
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Suzuki Japan ने WagonR के डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स को अपडेट कर दिया है।

  • भारत और जापान कि Kei कारों में लुक का बड़ा अतंर देखने को मिलता है।

  • अभी भारत में भी नई Maruti Suzuki WagonR कि टेस्टिंग हो रही है।

  • नई कार में इंजन और CNG सेटअप से जुड़े अपडेट की भी चर्चा है।

  • भारतीय WagonR के नए मॉडल कि दिसंबर 2026 में आने कि संभावना है।

Maruti Suzuki WagonR: Maruti Suzuki WagonR भारत में अपनी लंबी बॉडी, बड़े केबिन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए जानी जाती है। वहीं अब इस कार के जापानी मॉडल में हुए बदलाव चर्चा में हैं। बता दें कि Suzuki Japan ने वहां बिकने वाली WagonR के डिजाइन और सुरक्षा फीचर्स को अपडेट किया है। दूसरी तरफ भारत में भी Maruti Suzuki WagonR के नए मॉडल की टेस्टिंग की खबरें सामने आ रही है। लेकिन दोनों बाजारों की कारों में अंतर है और जापानी मॉडल के सभी फीचर्स भारतीय वर्जन में मिलने की पुष्टि नहीं हुई है।

जापानी WagonR का फ्रंट लुक हुआ अपडेट

जानकारी में बताया जा रहा है कि जापान में बिकने वाली WagonR का फ्रंट डिजाइन पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक बनाया गया है। इसमें नई ग्रिल, बदला हुआ फ्रंट फेसिया और अपडेटेड बंपर जैसे बदलाव किए गए हैं। साथ ही कार का डिजाइन जापान की छोटी Kei कारों की जरूरतों के मुताबिक तैयार किया गया है।

वहीं जापानी WagonR का आकार भी भारतीय मॉडल से अलग है। वहां की Kei कारों के लिए लंबाई और चौड़ाई की निर्धारित सीमाएं होती हैं। इसलिए जापानी मॉडल के डिजाइन और फीचर्स की तुलना सीधे भारतीय WagonR से करना सही नहीं होगा।

सेफ्टी और ड्राइविंग में मिलते हैं ये फीचर्स

Suzuki Japan के बारे में बताए तो इसने अपडेटेड WagonR में सुरक्षा और ड्राइविंग सहायता से जुड़े फीचर्स पर भी ध्यान दिया है। जिसमें कंपनी की आधिकारिक जानकारी बताती है कि इसमें Dual Sensor Brake Support II जैसे सिस्टम दिए गए हैं जो संभावित टक्कर का जोखिम पहचानने और जरूरत पड़ने पर ब्रेकिंग में सहायता करने के लिए बनाए गए हैं।

इसके अलावा लेन से बाहर जाने पर नियंत्रण में मदद करने वाला फीचर और 4.2-इंच का कलर मल्टी-इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले भी दिया गया है। साथ ही चुनिंदा हाइब्रिड वेरिएंट में स्टीयरिंग व्हील हीटर की सुविधा भी मिलती है। लेकिन ये जापानी बाजार के फीचर्स हैं इनकी भारतीय मॉडल में उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।

Japanese model of the new Maruti WagonR is going viral safety features
Driving Licence Rules: लाइसेंस बनवाने के लिए अब लाने होंगे 75% नंबर? सरकार ने बदले नियम

भारत में नई WagonR में क्या बदल सकता है?

जानकारी में बताया जा रहा है कि भारत में Maruti Suzuki WagonR के अपडेटेड मॉडल की टेस्टिंग के दौरान नई ग्रिल, हेडलैंप और बंपर जैसे संभावित बदलाव सामने आए हैं। वहीं रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कंपनी इसके मौजूदा टॉल-बॉय डिजाइन को बरकरार रखते हुए बाहरी लुक और इंजन में कुछ बदलाव कर सकती है।

वहीं नई कार में इंजन और CNG सेटअप से जुड़े अपडेट की भी चर्चा में है। लेकिन कंपनी ने अभी तक भारतीय मॉडल के अंतिम स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए जापानी WagonR में दिखने वाले बड़े बदलावों को भारत में आने वाली कार का हिस्सा मानना जल्दबाजी होगी।

Japanese model of the new Maruti WagonR is going viral safety features
Ultraviolette X-47 Venom Launch: नई EV टेक्नोलॉजी से बढ़ी रेंज, 155 km/h की टॉप स्पीड, जानें कीमत

दिसंबर में लॉन्च होगी नई WagonR?

कुछ ऑटो रिपोर्ट्स में भारतीय WagonR के अपडेटेड मॉडल की लॉन्चिंग दिसंबर 2026 के आसपास होने की संभावना जताई गई है। लेकिन Maruti Suzuki ने अभी तक लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं कीमत और माइलेज की जानकारी भी सामने नहीं आई है। ऐसे में अगर आप नई WagonR खरीदने की योजना बना रहे हैं तो बुकिंग या खरीद का फैसला लेने से पहले कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना बेहतर फैसला रहेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com