Ultraviolette X-47 Venom Launch: नई EV टेक्नोलॉजी से बढ़ी रेंज, 155 km/h की टॉप स्पीड, जानें कीमत

Ultraviolette X-47 Venom Price: अल्ट्रावायलेट एक्स-47 विष को लॉन्च कर दिया गया है जो कई अहम बदलावों के साथ आया है। कंपनी ने अपना नया 100V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर VX-100 पेश किया है।
Ultraviolette X-47 Venom Launch Increased range new EV technology 155 km/h top speed
Ultraviolette X-47 Venom हुई लॉन्च।Source. Ultraviolette
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Ultraviolette X-47 Venom लॉन्च हो गई है।

  • बाइक में पहले के मुकाबले 20% ज्यादा एनर्जी डेंसिटी और दोगुनी कूलिंग क्षमता है।

  • बाइक 2.7 सेकंड में 0 से 60 km/h और 5.9 में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ती है।

  • 5,000 ग्राहकों के बाद सभी वेरिएंट की कीमत में ₹35,000 की बढ़ोतरी होगी।

Ultraviolette X-47 Venom Electric Bike: इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए Ultraviolette X-47 Venom में कई अहम बदलाव किए गए हैं। बता दें कि बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Ultraviolette ने अपना नया 100V इलेक्ट्रिक आर्किटेक्चर VX-100 पेश कर दिया है। कंपनी की भविष्य की इलेक्ट्रिक गाड़ियों में इस तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। X-47 Venom इस नई तकनीक से लैस पहली बाइक है। साथ ही कंपनी ने बताया है कि नए आर्किटेक्चर से बाइक की बैटरी क्षमता, रेंज और टॉप स्पीड बढ़ी है जबकि वजन भी कम हुआ है।

343 km तक की क्लेम्ड रेंज, बड़ी बैटरी का फायदा

Ultraviolette X-47 Venom के बारे में बताए तो इसकी बड़े बैटरी पैक की क्षमता अब 11 kWh हो गई है। वहीं कंपनी का दावा है कि इसमें पहले के मुकाबले 20% ज्यादा एनर्जी डेंसिटी और दोगुनी कूलिंग क्षमता देखने को मिलती है। साथ ही इस बैटरी वाले वेरिएंट की IDC क्लेम्ड रेंज 343 किलोमीटर है जो पहले 323 किलोमीटर थी।

वहीं कम क्षमता वाले वेरिएंट में अब 7.5 kWh की बैटरी मिलती है जबकि पहले यह 7.1 kWh थी। कंपनी ने जानकारी में साफ किया है कि इस वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 227 किलोमीटर है। जिसमें ध्यान देने वाली बात है कि IDC रेंज टेस्टिंग के आधार पर बताया गया आंकड़ा है। वास्तविक इस्तेमाल में राइडिंग स्टाइल, स्पीड और सड़क की परिस्थितियों के कारण रेंज अलग हो सकती है।

155 km/h की टॉप स्पीड, 2.7 सेकंड में 60 km/h

नई X-47 Venom में 30 kW (करीब 40 bhp) की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो व्हील पर 550 Nm टॉर्क देती है। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि बाइक 2.7 सेकंड में 0 से 60 km/h और 5.9 सेकंड में 0 से 100 km/h की रफ्तार पकड़ सकती है। साथ ही इसकी टॉप स्पीड 155 km/h है जो पुराने मॉडल से 10 km/h अधिक है।

बाइक में नया मोटर कंट्रोल यूनिट भी दिया गया है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि यह पहले के मुकाबले आधे आकार का है और इसकी पावर डेंसिटी तीन गुना है। वहीं सुरक्षा के लिए इसमें पाइरो-फ्यूज भी मिलता है जो गंभीर खराबी का पता चलने पर माइक्रोसेकंड में इलेक्ट्रिकल सर्किट को अलग कर सकता है।

Ultraviolette X-47 Venom Launch Increased range new EV technology 155 km/h top speed
दिल्ली में 1 नवंबर से गाड़ियों की एंट्री पर सख्ती, क्या पुरानी CNG कारों को मिलेगी छूट? जानें नियम

7-इंच TFT, रडार और फास्ट चार्जिंग की सुविधा

Ultraviolette X-47 Venom में मिलने वाले खास फीचर्स को देखे तो अब इसमें बड़ा 7-इंच TFT डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल मिलता है। इसके अलावा, इंटीग्रेटेड रियर रडार और आगे-पीछे के डैशकैम पहले की तरह मौजूद हैं। इनकी मदद से ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग, लेन-चेंज असिस्ट, ओवरटेक अलर्ट और रियर-कोलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं बाइक के 7.5 kWh बैटरी वाले वेरिएंट का वजन 180 किलोग्राम और 11 kWh वाले वेरिएंट का वजन 195 किलोग्राम है। कंपनी का दावा है कि बाइक पहले से 20 किलोग्राम तक हल्की हुई है। साथ ही चुनिंदा वेरिएंट में 1.6 kW ऑनबोर्ड चार्जर और 12 kW फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

Ultraviolette X-47 Venom Launch Increased range new EV technology 155 km/h top speed
Renault Duster Hybrid भारत में लॉन्च, 29 km/l माइलेज के साथ कीमत ₹16.99 लाख से शुरू, जानें फीचर्स

Ultraviolette X-47 Venom की कीमत

कंपनी ने बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें इस प्रकार रखी हैं:

  • X-47: ₹2.65 लाख

  • X-47+: ₹3.15 लाख

  • X-47 Recon: ₹3.75 लाख

  • X-47 Recon+: ₹3.99 लाख

ये शुरुआती कीमतें पहले 5,000 ग्राहकों के लिए लागू हैं। कंपनी ने जानकारी में बताया है कि इसके बाद प्रत्येक वेरिएंट की कीमत में ₹35,000 की बढ़ोतरी होगी। वैसे तो डिजाइन में बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं लेकिन नए कलर, अपडेटेड ग्राफिक्स और 17-इंच अलॉय व्हील्स के नए शेड इस बार देखने को मिल रहे है।

Navbharat Live
navbharatlive.com