

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel Car: भारत में बढ़ती पेट्रोल खपत और प्रदूषण को कम करने के लिए सरकार लगातार ऐसे ईंधन को देख रही थी जो प्रदूषण को कम करने के साथ लोगों की जेब पर भी कम भार डाले और अब इसी दिशा में Maruti Suzuki ने एक बड़ा कदम उठा लिया है। बता दें कि कंपनी अपनी फेमस हैचबैक WagonR को अब फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ लॉन्च करने की तैयारी में है। इसकी खास बात यह है कि यह भारत की शुरुआती फ्लेक्स-फ्यूल कारों में से एक होगी और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नए दौर की शुरुआत करेगी।
फ्लेक्स-फ्यूल कार में आने वाली तकनीक के बारे में बताए तो इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके आने से लोगों सिर्फ पेट्रोल पर निर्भर नहीं रहेगे। यह एक तरह का एथेनॉल मिश्रित ईंधन है जो आसानी से काम करता है। वैसे अभी के समय में तो भारत में E20 फ्यूल को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसमें 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। लेकिन बदलते समय को देखते हुए नई Flex Fuel WagonR इससे कहीं आगे की तकनीक ला रहा है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह कार E85 और E100 पर चलेगी जिसका सीधा मतलब है कि इस कार को 100 प्रतिशत एथेनॉल वाले ईंधन पर भी चलाया जा सकेगा। जो पेट्रोल की खपत को कम करने के साथ पर्यावरण की सुरक्षा भी करेगा।
फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को अपने मॉडल में सपोर्ट करने के लिए Maruti Suzuki ने WagonR में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कार में फ्यूल सिस्टम, फ्यूल लाइन, इंजेक्टर और अन्य जरूरी कंपोनेंट्स को अपग्रेड किया गया है ताकि वे अधिक एथेनॉल वाले ईंधन पर आसानी से चल सके। इसके साथ ही कार के इंजन के ECU (Electronic Control Unit) को भी अपडेट किया गया है। जिससे कार अलग-अलग प्रकार के ईंधन पर भी बेहतर काम कर पाएगी।
इस नई कार को लेकर सरकार का मानना है कि एथेनॉल के उपयोग से देश की विदेशी तेल पर निर्भरता कम कर जा सकेगी। इसके साथ ही जो अरबों रुपये खर्च भारत हर साल कच्चे तेल के आयात पर करता है तो एथेनॉल के इस्तेमाल से वो भी कमी आएगी साथ ही किसानों को भी लाभ मिलेगा क्योंकि एथेनॉल का उत्पादन कृषि आधारित फसलों से होता है।
Maruti Suzuki ने अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल कार के लिए WagonR को इसलिए चुना है क्योंकि यह लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा कार बनी हुई है क्योंकि इस कार में बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस और विशाल केबिन का फायदा मिलता है। वहीं कंपनी इसे मैनुअल और AMT दोनों विकल्पों में पेश कर सकती है। जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।