भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारें: महिंद्रा XUV400 और टाटा नेक्सॉन EV ने मारी बाजी!
पहले जहां लोग माइलेज और फीचर्स को ज्यादा महत्व देते थे, वहीं अब कार की सेफ्टी भी एक अहम फैक्टर बन गई है। हाल ही में, भारत NCAP (Bharat NCAP) द्वारा की गई क्रैश टेस्टिंग में महिंद्रा XUV400.
- Written By: सिमरन सिंह
Mahindra XUV400 में क्या है खास फीचर्स (सौ. Design)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में सुरक्षा को लेकर उपभोक्ताओं की सोच तेजी से बदल रही है। पहले जहां लोग माइलेज और फीचर्स को ज्यादा महत्व देते थे, वहीं अब कार की सेफ्टी भी एक अहम फैक्टर बन गई है। हाल ही में, भारत NCAP (Bharat NCAP) द्वारा की गई क्रैश टेस्टिंग में महिंद्रा XUV400 और टाटा नेक्सॉन EV जैसी इलेक्ट्रिक कारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Bharat NCAP क्रैश टेस्टिंग में कौनसी EVs रहीं सबसे सुरक्षित?
Bharat NCAP ने लॉन्च के बाद से ही कई बड़ी कार कंपनियों की गाड़ियों का क्रैश टेस्ट किया है। इसमें टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई, स्कोडा और सिट्रोएन की कारें शामिल रहीं। अधिकतर गाड़ियों ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है, हालांकि उनकी एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर में अंतर पाया गया।
1. महिंद्रा XUV400
महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक SUV, XUV300 के प्लेटफॉर्म पर बनाई गई थी। Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। इसका एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर 30.38/32 और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन स्कोर 43/49 रहा।
सेफ्टी फीचर्स:
सम्बंधित ख़बरें
नई Tata Tiago Facelift में मिलेगा 360 कैमरा और नया लुक, पुरानी मॉडल से कितनी बदली? देखें पूरा Comparison
2026 Tata Tiago EV देखकर GenZ बोले: इतनी स्टाइलिश कार वो भी बजट में!
इस राज्य में Ola-Uber पर बड़ा फैसला, पेट्रोल-डीजल टैक्सी पर लगेगी रोक, अब सिर्फ EV और CNG का होगा जलवा
Honda की नई Electric Bike मचा सकती है धूम, अब EV में मिलेगा पेट्रोल बाइक जैसा क्लच और इंजन वाला फील
- 6 एयरबैग्स
- हिल होल्ड असिस्ट
- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम
2. महिंद्रा XEV 9e
यह महिंद्रा की हाल ही में लॉन्च हुई EV है, जिसने AOP में परफेक्ट 32 स्कोर हासिल किया। COP स्कोर 45/49 के साथ इसे भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई।
सेफ्टी फीचर्स:
- 7 एयरबैग्स
- लेवल 2 ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम)
3. महिंद्रा BE 6
महिंद्रा की एक और EV, BE 6, को भी Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली। इसका AOP स्कोर 31.97/32 और COP स्कोर 45/49 रहा।
सेफ्टी फीचर्स:
- 7 एयरबैग्स
- लेवल 2 ADAS टेक्नोलॉजी
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
4. टाटा पंच EV
टाटा मोटर्स की यह पॉपुलर EV, Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली कारों में से एक रही। इसे AOP में 31.46/32 और COP में 45/49 अंक मिले।
सेफ्टी फीचर्स:
- 6 एयरबैग्स
- हिल क्लाइंब असिस्ट
- 360-डिग्री कैमरा
5. टाटा कर्व EV
टाटा की यह फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Bharat NCAP टेस्ट में अक्टूबर 2024 में शामिल की गई थी। इसने 30.81/32 (AOP) और 44.83/49 (COP) स्कोर के साथ 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की।
सेफ्टी फीचर्स:
- 6 एयरबैग्स
- ADAS, जिसमें एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन-कीपिंग असिस्ट शामिल हैं।
6. टाटा नेक्सॉन EV
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली EVs में से एक, टाटा नेक्सॉन EV, को भी Bharat NCAP टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग दी गई। इसे AOP में 30.81/32 और COP में 44.83/49 का स्कोर मिला।
क्या भारत में EVs की सुरक्षा बेहतर हो रही है?
हाल के क्रैश टेस्ट्स से साफ है कि भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। ऑटो कंपनियां अब सिर्फ बेहतर बैटरी परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी भी दे रही हैं।
