-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi There Will Be No Relaxation In The Rules Of Grap Iv Supreme Court
दिल्ली-एनसीआर में GRAP-IV के नियम में नहीं होगी कोई ढिलाई, SC ने कोर्ट कमिश्नर की रिपोर्ट पर चिंता जताई
- Written By: अमन उपाध्याय
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक की वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को नहीं मिलता है तब तक दिल्ली में GRAP-IV के नियम मेें कोई ढिल नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने यह भी कहा कि यह नियम मामले की दोबारा सुनवाई तक यह लागू रहेगा। फिलहाल इस मामले में अब 5 दिसंबर को सुनवाई होगी।

दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण (Delhi-NCR Pollution) को कम करने के लिए लागू GRAP-IV (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) के नियम में ढील देने से सुप्रीम कोर्ट ने आज साफ इंकार कर दिया है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जब तक कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)के स्तर में गिरावट नहीं दिखाई देता है तब तक GRAP-IV में कोई ढील नहीं मिलेगी। कोर्ट ने कहा कि इस मामले की दोबारा सुनवाई तक यह नियम लागू रहेगा। फिलहाल इस मामले में अब 5 दिसंबर को सुनवाई होगी।
कोर्ट ने कमिश्नर की रिपोर्ट पर चिंता जताई
पीठ ने कहा कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मुख्य सचिवों को पांच दिसंबर को दिन में साढ़े तीन बजे वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश होना होगा। इसके साथ ही उनको यह भी बताना होगा कि प्रतिबंधों के कारण काम से वंचित श्रमिकों को कोई मुआवजा दिया गया है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) को निर्देश दिए हैं कि वो सभी संबंधित अधिकारियों को प्रदूषण कम करने के लिए संबंधित उपायों के बारे में बताएं और साथ ही उन उपायों को लागू करने के लिए निगरानी करें।
सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट पर चिंता का जताते हुए कहा कि MCD(नगर निगम), दिल्ली पुलिस, DPCC (दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति) और अन्य अधिकारियों के बीच तालमेल की भारी कमी है। कोर्ट ने कहा कि CAQM की जिम्मेदारी है कि इन सबके बीच सही से तालमेल बैठे ताकि सारे उपाय सही तरीके से सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को यह भी कहा कि बार के सदस्य जो कोर्ट कमिश्नर हैं, उन्हें पूरी सुरक्षा सुनिश्चित किया जाए।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश ने थाम दी दिल्ली-NCR की रफ्तार! सड़कों पर पानी ही पानी, 3 घंटे का रेड अलर्ट जारी
दिल्ली में ऑन लाइन ज्वेलरी खरीदना पड़ा भारी! ₹1.16 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Photo: देश के नए शिक्षा मंत्री बने प्रह्लाद जोशी, जानिए उनसे जुड़ी 8 अहम बातें
Vasant Kunj car accident: तेज बारिश के बीच हुआ खौफनाक हादसा, खुले नाले में गिरी कार, नहीं बच सकी युवक की जान
दिल्ली की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार जरूरी
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली प्रदूषण मामले में यह साफ कर दिया है कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ही GRAP-IV के नियम में कोई ढील सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि इस मामले को लेकर अभी 5 दिसंबर को सुनवाई होनी है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से दिल्ली GRAP-IV की पाबंदियां लागू करने के बाद से दिल्ली-एनसीआर में निर्माण कार्यों पर रोक लगी है इसके साथ ही स्कूलों को भी बंद कर दिया गया था। हालांकि बाद में कोर्ट के आदेश के अनुसार, दोबारा स्कूलों को खोल दिया गया है लेकिन निर्माण कार्यों पर अभी भी प्रतिबंध जारी है।
दिल्ली की हवा में हुआ है थोड़ा सुधार
काफी समय बाद दिल्ली की हवा में पहले की अपेक्षा थोड़ा सुधार हुआ है। आज सुबह दिल्ली का AQI 273 देखा गया था। हालांकि अभी भी दिल्ली में प्रदूषण का लेवल बढ़ा हुआ और कुछ इलाकों में AQI 300 पार है।
Delhi there will be no relaxation in the rules of grap iv supreme court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक मानसून का तांडव, अगले 12 घंटे इन राज्यों के लिए भारी; IMD का बड़ा अलर्ट
Aug 05, 2026 | 07:34 AMपेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी, 72 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
Aug 05, 2026 | 07:31 AMशिवसेना नाम और धनुष-बाण चिह्न विवाद: सुप्रीम कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाई, सिब्बल ने मांगा था समय
Aug 05, 2026 | 07:31 AMJana Nayagan Collection Day 12: दूसरे हफ्ते में भी थलपति विजय का तूफान, ‘जन नायकन’ ने फिर मारी बाजी
Aug 05, 2026 | 07:29 AMकर्नाटक में स्पीकर पद पर घमासान: BJP के असंवैधानिक आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार, बोले- नियुक्ति नहीं की
Aug 05, 2026 | 07:21 AMसैनिक स्कूलों के निजीकरण पर घमासान, राहुल गांधी ने लगाया RSS से जुड़ाव का आरोप, संसदीय समिति में BJP से भिड़ंत
Aug 05, 2026 | 07:20 AMHappy Birthday Venkatesh Prasad: टेनिस बॉल से टीम इंडिया तक, जानिए 90 के दशक के स्टार पेसर की अनसुनी कहानी
Aug 05, 2026 | 07:18 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














