

Highlight:
Hyundai ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Neira EV का लुक सबके सामने रख दिया है।
इसका डिजाइन है Kia Carens Clavis EV से काफी मिलता-जुलता बताया जाता है।
कंपनी 20 से 29 नवंबर 2026 के बीच GAIKINDO Auto Week में इसकी प्री-बुकिंग शुरू करेंगी।
Hyundai Neira EV Launch: Hyundai ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Neira EV से पर्दा उठा दिया है। यह सात सीटों वाली इलेक्ट्रिक SUV/MPV इंडोनेशिया के बाजार के लिए तैयार की गई है। इसकी सबसे खास बात इसका डिजाइन है जो भारत में बिकने वाली Kia Carens Clavis EV से काफी मिलता-जुलता है। लेकिन Hyundai ने इसे अपनी अलग पहचान देने के लिए आगे और पीछे के डिजाइन में बदलाव किए हैं। वहीं कंपनी की योजना 20 से 29 नवंबर 2026 के बीच होने वाले GAIKINDO Auto Week में इसकी प्री-बुकिंग शुरू करने की है।
Hyundai Neira EV का ओवरऑल लुक Carens Clavis EV जैसा है। इसमें लंबी रूफलाइन, बड़ी विंडो और तीन-row वाला केबिन मिलता है। लेकिन फ्रंट में बंद ग्रिल जैसी डिजाइन, कनेक्टेड LED लाइट बार और वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट दिए गए हैं। नए बंपर पर सिल्वर क्लैडिंग भी नजर आती है।
साथ ही साइड प्रोफाइल में डुअल-टोन अलॉय व्हील, क्रोम डोर हैंडल और रूफ रेल्स मिलती हैं। पीछे की तरफ वर्टिकल LED टेललैंप को पतली लाइट बार से जोड़ा गया है। यानी प्लेटफॉर्म और बॉडी का आधार मिलता-जुलता होने के बावजूद Hyundai ने इसे अपनी डिजाइन पहचान देने की कोशिश की है।
Neira EV का इंटीरियर भी Kia मॉडल से काफी मिलता है। इसमें डैशबोर्ड पर दो 12.3-इंच डिस्प्ले, अलग क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल दिया गया है। Hyundai ने अपने खास फोर-डॉट डिजाइन वाले स्टीयरिंग व्हील और ब्लैक अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया है।
इसके साथ ही फीचर्स की बात करें तो इसमें Hyundai Bluelink कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और Blind-spot View Monitor मिलेगा। यह सिस्टम गाड़ी के ब्लाइंड स्पॉट का कैमरा व्यू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर दिखाता है। तीसरी रो तक पहुंच आसान बनाने के लिए भी खास व्यवस्था दी गई है।
Hyundai ने अभी के लिए Neira EV की बैटरी क्षमता, मोटर की पावर, टॉर्क और ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है। लेकिन Kia Carens Clavis EV से इसकी समानता को देखते हुए इसमें उसी इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन के इस्तेमाल की संभावना जताई जा रही है। लेकिन Hyundai ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
वहीं भारत में मिलने वाली Kia Carens Clavis EV में 42kWh और 51.4kWh के दो बैटरी पैक दिए गए हैं। जिसमें बड़े बैटरी पैक के साथ कंपनी 490 किलोमीटर तक की ARAI-सर्टिफाइड MIDC रेंज का दावा करती है। इसके बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट में 171hp की मोटर मिलती है। ये आंकड़े सिर्फ Kia मॉडल के हैं इन्हें Neira EV के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन नहीं माना जाना चाहिए।
Hyundai Neira EV कंपनी की इंडोनेशिया में स्थानीय स्तर पर निर्मित पहली सात-सीटर इलेक्ट्रिक SUV है। इसका प्रोटोटाइप 2026 के GIIAS मोटर शो में दिखाया गया था। अब इसका प्रोडक्शन वर्जन सामने आया है और 20 नवंबर से GAIKINDO Auto Week में प्री-बुकिंग शुरू होने वाली है।
अभी के लिए इसकी कीमत, वेरिएंट और पूरी तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है। Hyundai ने इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसकी लॉन्चिंग का इंतजार करने से पहले कंपनी की ओर से मिलने वाले अपडेट पर नजर रखनी होगी।