SUV के दौर में भी Maruti Alto K10 का जलवा, अक्टूबर में 86% बढ़ी बिक्री, कीमत सिर्फ 3.69 लाख रुपये

Maruti Suzuki Cars: अक्टूबर 2026 की बिक्री में इस कार ने सालाना आधार पर 86 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। जिसकी कम शुरुआती कीमत, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प इसे बजट में करते है।
era of SUVs Maruti Alto K10 continues to shine 86% in October ₹3.69 lakh
Maruti Alto K10 की सेल बढ़ी।Source. Maruti
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • अक्टूबर 2026 बिक्री में Maruti Suzuki Alto K10 ने 86 फीसदी की बढ़त दर्ज की है।

  • इसमें कम शुरुआती कीमत, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प हैं।

  • अक्टूबर की बिक्री आंकड़ों में SUV के बढ़ते क्रेज में एंट्री-लेवल कारों की मांग खत्म नहीं हुई है।

Maruti Alto Sales October 2026: भारतीय कार बाजार में इन दिनों SUV की मांग तेजी से बढ़ रही है लेकिन बजट कार खरीदने वालों के बीच छोटी हैचबैक की लोकप्रियता अब भी बनी हुई है। जिसके उदाहरण पर Maruti Suzuki Alto K10 मौजूद है। जिसको लेकर बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2026 की बिक्री में इस कार ने सालाना आधार पर 86 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। जिसकी कम शुरुआती कीमत, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पेट्रोल के साथ CNG का विकल्प इसे बजट में कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए खास हो सकती हैं।

वहीं अक्टूबर की बिक्री के आंकड़े बताते हैं कि SUV के बढ़ते क्रेज के बावजूद एंट्री-लेवल कारों की मांग खत्म नहीं हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं Alto K10 की बिक्री, कीमत, फीचर्स और इंजन की पूरी जानकारी।

अक्टूबर 2026 में कितनी बिकी Maruti Alto K10?

अक्टूबर 2026 में Maruti Alto की कुल 11,523 यूनिट्स बिकीं जबकि अक्टूबर 2025 में कंपनी ने इसकी 6,210 यूनिट्स बेची थीं। इस तरह सालाना बिक्री में करीब 86 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं सितंबर 2026 के मुकाबले भी इसकी बिक्री लगभग 15 फीसदी बढ़ी है। लेकिन ये मॉडल-वाइज आंकड़े ऑटो इंडस्ट्री की बिक्री रिपोर्ट पर आधारित हैं।

कीमत और डिजाइन में क्या है खास?

वहीं Maruti Suzuki Alto K10 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,69,900 रुपये है। इसका कॉम्पैक्ट आकार शहरों के ट्रैफिक और छोटी पार्किंग वाली जगहों पर ड्राइविंग को आसान बनाता है। वहीं कार के फ्रंट में हनीकॉम्ब ग्रिल और स्वेप्टबैक हेडलैंप्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें 13 इंच के व्हील्स भी मिलते हैं। वहीं केबिन में सिल्वर एक्सेंट वाला डैशबोर्ड और 214 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। जिसका सीधा मतलब है कि रोजमर्रा के सामान और छोटी फैमिली की जरूरतों के हिसाब से इसमें उपयोगी जगह दी गई है।

era of SUVs Maruti Alto K10 continues to shine 86% in October ₹3.69 lakh
Wrong E-Challan: थार की रफ्तार सिर्फ 1 kmph ज्यादा, फिर भी कटा ₹2,000 का चालान, लोकेशन निकली अटलांटिक महासागर

फीचर्स और सेफ्टी में मिलते हैं ये विकल्प

फीचर्स की बात करें तो इसके टॉप वेरिएंट में 7 इंच का SmartPlay Studio टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा डिजिटल स्पीडोमीटर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, फ्रंट पावर विंडो और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

सेफ्टी के लिए Alto K10 के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ ABS with EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और रिवर्स पार्किंग सेंसर भी मिलते हैं। बजट कार खरीदने वालों के लिए यह एक अहम अपडेट है।

era of SUVs Maruti Alto K10 continues to shine 86% in October ₹3.69 lakh
JSW Combat SUV की दिसंबर में होगी एंट्री, 360hp हाइब्रिड पावर और दमदार लुक के साथ आएगी पहली कार

इंजन, पावर और माइलेज

Maruti Alto K10 में 998cc का K-Series पेट्रोल इंजन मिलता है जो 68 bhp की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AGS (AMT) गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। इसके अलावा फैक्ट्री-फिटेड S-CNG वेरिएंट भी उपलब्ध है।

वहीं माइलेज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक पेट्रोल AGS वेरिएंट 24.90 kmpl और CNG वेरिएंट 33.40 km/kg तक का माइलेज देता है। वास्तविक माइलेज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक और सड़क की स्थिति के हिसाब से अलग हो सकता है।

साथ ही SUV के बढ़ते बाजार में Alto K10 की बिक्री में आई तेजी दिखाती है कि किफायती कीमत और कम बजट में कार खरीदने का विकल्प आज भी ग्राहकों के लिए मायने रखता है। खासकर पहली कार खरीदने वाले परिवारों के लिए इसका कॉम्पैक्ट आकार और CNG विकल्प उपयोगी साबित हो सकते हैं।