Mahindra को मिला Prince William का Earthshot Prize, 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचने पर मिले £1 मिलियन

Mahindra Last Mile Mobility: Mahindra Last Mile Mobility को Prince William के प्रतिष्ठित Earthshot Prize 2026 में Clean Our Air कैटेगरी का विजेता चुना गया है।
Mahindra Last Mile Mobility wins 2026 Earthshot Prize for electric vehicle push in India
Mahindra Last Mile Mobility का उपहार।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Mahindra Last Mile Mobility को Earthshot Prize 2026 में विजेता चुना गया है।

  • इस उपलब्धि के लिए 10 लाख पाउंड यानी £1 मिलियन की पुरस्कार राशि मिला है।

  • भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए प्रदूषण कम करने और लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए दिया गया है।

Mahindra, Earthshot Prize 2026: भारत की ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। Mahindra Last Mile Mobility को Prince William के प्रतिष्ठित Earthshot Prize 2026 में Clean Our Air कैटेगरी का विजेता चुना गया है। साथ ही कंपनी को इस उपलब्धि के लिए 10 लाख पाउंड यानी £1 मिलियन की पुरस्कार राशि मिलेगी। यह सम्मान भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के जरिए प्रदूषण कम करने और लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयासों के लिए दिया गया है।

इस उपलब्धि की खास बात यह है कि Mahindra ने अब तक भारत में 4 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन बेचे हैं। जिसको लेकर कंपनी ने कहा है कि इन वाहनों ने कुल 9 अरब किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय की है और करीब 1.85 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन से बचने में मदद की है।

क्या है Earthshot Prize और Mahindra को क्यों मिला सम्मान?

Earthshot Prize के बारे में बताए तो इसकी शुरुआत Prince William ने की थी। इसका उद्देश्य पर्यावरण से जुड़ी गंभीर समस्याओं के समाधान खोजने वाले लोगों, कंपनियों और संगठनों को प्रोत्साहित करना है। इसमें हर साल पांच विजेताओं को चुना जाता है और प्रत्येक को अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए £1 मिलियन की राशि दी जाती है।

2026 में Mahindra Last Mile Mobility को Clean Our Air कैटेगरी में सम्मानित किया गया। कंपनी के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर और छोटे कमर्शियल वाहन शहरों में प्रदूषण कम करने के साथ ड्राइवरों की कमाई के साधन भी बन रहे हैं।

4 लाख EV से 9 अरब किलोमीटर का सफर

Mahindra ने इसको लेकर बताया है कि उसके 4 लाख से अधिक इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन भारत की सड़कों पर चल रहे हैं। इन वाहनों ने मिलकर 9 अरब किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय की है। वहीं कंपनी का दावा है कि इससे लगभग 1.85 लाख मीट्रिक टन CO2 उत्सर्जन बचाने में मदद मिली है। साथ ही इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खासतौर पर उन ड्राइवरों के लिए उपयोगी हैं जो ऑटो चलाकर अपनी आजीविका कमाते हैं। इसमें पेट्रोल और डीजल के बजाय बिजली से चलने वाले ये वाहन कम प्रदूषण वाले परिवहन को बढ़ावा देते हैं।

Mahindra Last Mile Mobility wins 2026 Earthshot Prize for electric vehicle push in India
Toll Tax भरते ही मोबाइल पर आएगा गाड़ी के इंश्योरेंस का मैसेज, NHAI ने शुरू किया नया सिस्टम

£1 मिलियन की राशि का कहां होगा इस्तेमाल?

Mahindra Last Mile Mobility इस पुरस्कार राशि का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए करेगी। कंपनी की योजना महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहन चलाने की ट्रेनिंग देने, ड्राइवरों को किफायती फाइनेंसिंग उपलब्ध कराने और उन इलाकों में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने की है जहां अभी इसकी पहुंच सीमित है।

इससे खासतौर पर उन महिलाओं और छोटे कारोबारियों को फायदा मिल सकता है जो इलेक्ट्रिक ऑटो को रोजगार के साधन के रूप में अपनाना चाहते हैं। कंपनी दूसरे Earthshot फाइनलिस्ट के साथ मिलकर इलेक्ट्रिक रिक्शा की पहुंच नए समुदायों तक बढ़ाने की भी योजना बना रही है।

Mahindra Last Mile Mobility wins 2026 Earthshot Prize for electric vehicle push in India
Wrong E-Challan: थार की रफ्तार सिर्फ 1 kmph ज्यादा, फिर भी कटा ₹2,000 का चालान, लोकेशन निकली अटलांटिक महासागर

Mahindra का अगला लक्ष्य क्या है?

Mahindra Last Mile Mobility का लक्ष्य 2030 तक भारत की सड़कों पर 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन उतारना और छोटी शहरी यात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को पहली पसंद बनाना है। कंपनी का मानना है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी से पर्यावरण संरक्षण के साथ ड्राइवरों की कमाई के अवसर भी बढ़ सकते हैं। इस उपलब्धि पर कंपनी के चेयरमैन राजेश जेजुरिकर ने कहा, "Last-mile mobility can deliver environmental and social impact at scale."

सीधे तौर पर Earthshot Prize 2026 में Mahindra की जीत भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए अहम उपलब्धि है। अब देखना होगा कि इस पुरस्कार से मिलने वाली आर्थिक मदद और अंतरराष्ट्रीय पहचान कंपनी को इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की पहुंच बढ़ाने में कितनी मदद करती है।