Hyundai Creta की क्या है कीमत जानेंं सब कुछ। (सौ. Hyundai)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: हुंडई इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2025 में अपनी बहुप्रतीक्षित क्रेटा इलेक्ट्रिक को लॉन्च कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 17.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। कंपनी ने अब इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसमें ग्राहक 25,000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं।
डिजाइन के मामले में क्रेटा इलेक्ट्रिक, इसके पेट्रोल और डीजल मॉडल से काफी मेल खाती है। हुंडई ने इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश किया है—
इस कार के वेरिएंट्स में एग्जीक्यूटिव, स्मार्ट, प्रीमियम और एक्सीलेंस शामिल हैं।
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में कई प्रीमियम और हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं—
हुंडई ने इस इलेक्ट्रिक मॉडल में कुछ खास बदलाव किए हैं—
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में एनएमसी बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 8 साल की वारंटी मिलती है। इस कार में चार्जिंग के लिए डिजिटल पेमेंट सिस्टम दिया गया है, जिससे यूजर्स इंफोटेनमेंट सिस्टम या मोबाइल ऐप के जरिए पेमेंट कर सकते हैं। 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ यह कार 171bhp की पावर जनरेट करती है, जिससे शानदार ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।