Hyundai Bayon की बुकिंग शुरू, ₹11 हजार में करें बुक, Creta और Venue के बीच होगी नई SUV

Hyundai Bayon: Hyundai ने नई मिड-साइज SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है। जो ग्राहक Hyundai की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ₹11,000 की राशि में में कर सकते है।
Hyundai Bayon bookings open book for ₹11,000 Creta and the Venue
Hyundai Bayon की बुकिंग को चालू कर दिया गया है।Source. Hyundai
Published on
Updated on

Hyundai Bayon CNG: Hyundai ने भारतीय बाजार में अपनी नई मिड-साइज SUV Bayon की बुकिंग शुरू कर दी है। बता दें कि कंपनी इसे फेस्टिव सीजन के दौरान अगले महीने लॉन्च कर सकती है। जिसमें ग्राहक Hyundai की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ₹11,000 की राशि में SUV बुक कर सकते हैं। साथ ही भारतीय लाइनअप में Bayon को Venue और Creta के बीच रखा जाएगा। जिसमें साइज के मामले में यह Venue से बड़ी और Creta से छोटी SUV होने वाली है।

क्रॉसओवर डिजाइन में आएगी Hyundai Bayon

Hyundai Bayon को लेकर बताए तो इसको टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। वहीं कंपनी इसके डिजाइन से जुड़े टीजर भी जारी कर चुकी है। जिसमें सामने आई जानकारी यह बताती है कि इसका डिजाइन पारंपरिक बॉक्सी SUV की तुलना में क्रॉसओवर जैसा हो सकता है। साथ ही फ्रंट में ऊपर की तरफ H-शेप LED DRLs और नीचे बंपर पर मुख्य हेडलैंप दिए जा सकते हैं। इसके अलावा फ्रंट में मजबूत लुक वाला स्किड प्लेट भी देखने को मिलेगा। इस डिजाइन के जरिए कंपनी Bayon को अपनी मौजूदा SUVs से अलग पहचान देने की कोशिश कर रही है।

i20 जैसा हो सकता है इंटीरियर

नई Hyundai Bayon के केबिन में कंपनी की नई जनरेशन i20 से कई डिजाइन एलिमेंट लिए जाने की उम्मीद है। इसमें दो कनेक्टेड स्क्रीन के साथ सेंटर में फिजिकल HVAC कंट्रोल वाला पैनल मिल सकता है। वहीं स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट्स और डोर पैड का डिजाइन भी i20 से मिलता-जुलता होने की संभावना है। इसके अलावा SUV में कई कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

Hyundai Bayon bookings open book for ₹11,000 Creta and the Venue
Mahindra Thar का नया अवतार लॉन्च, ₹10.32 लाख में मिलेगी SUV, डिजाइन से फीचर्स तक हुए ये बड़े बदलाव

पेट्रोल के साथ मिल सकता है CNG का विकल्प

रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि Hyundai Bayon में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसे मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। यही इंजन Creta में भी इस्तेमाल होता है हालांकि Bayon में इसकी पावर और ट्यूनिंग अलग हो सकती है। इसमें सबसे खास बात इसका संभावित CNG वेरिएंट हो सकता है। अगर कंपनी फैक्ट्री-फिटेड CNG किट देती है तो Bayon 4 मीटर से लंबी Hyundai की पहली CNG कार बन सकती है।

₹9 लाख से शुरू हो सकती है कीमत

वहीं Hyundai Bayon की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹9 लाख से ₹14 लाख के बीच हो सकती है। ऐसे में कंपनी इस SUV के जरिए मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। लेकिन कीमत, इंजन और फीचर्स की अंतिम जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com