

Hyundai New SUV India: Hyundai Motor India ने अपनी अपकमिंग SUV Bayon के डिजाइन स्केच जारी कर दिए हैं। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में इस नए मॉडल के नाम की पुष्टि की थी और अब पहली बार इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की झलक सामने आई है। जिसमें Bayon को ग्लोबल प्रोडक्ट के तौर पर तैयार किया जा रहा है। वहीं SUV में Hyundai की नई Art of Steel डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलेगी जिसमें मजबूत बॉडी, शार्प लाइन्स और खास लाइटिंग एलिमेंट्स पर जोर दिया गया है।
Bayon के बारे में बताए तो इसके फ्रंट डिजाइन में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाला अंदाज दिख रहा है जो H-Edge लाइटिंग सिग्नेचर है। इसे स्कल्प्टेड बोनट के नीचे पोजिशन किया गया है। इसके साथ SUV के फेंडर्स को भी उभरा हुआ डिजाइन दिया गया है जिससे फ्रंट प्रोफाइल ज्यादा चौड़ा और मस्कुलर नजर आता है। वहीं फ्रंट बंपर और लोअर बॉडी में भी बड़े डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं। शार्प सरफेस और स्पष्ट कैरेक्टर लाइन्स Bayon को सामान्य क्रॉसओवर से अलग SUV जैसा मजबूत लुक देने की कोशिश करते हैं।
Hyundai ने इंटीरियर का भी एक स्केच जारी किया है। इसमें ड्राइवर-फोकस्ड डैशबोर्ड और डिजिटल फीचर्स पर जोर दिखाई देता है। वहीं कंपनी ने अभी स्क्रीन के आकार या पूरे फीचर लिस्ट का खुलासा नहीं किया है लेकिन स्केच से संकेत मिलता है कि केबिन में कनेक्टेड टेक्नोलॉजी अहम भूमिका निभाएगी। साथ ही कंपनी Bayon को Intelligent Utility Vehicle के तौर पर पेश कर रही है। ऐसे में इसके इंटीरियर में आसान और सहज टेक्नोलॉजी एक्सपीरियंस पर खास ध्यान दिया जा सकता है।
Bayon में Hyundai की Art of Steel डिजाइन फिलॉसफी का ज्यादा प्रमुख इस्तेमाल किया जा रहा है इसमें मेटल सरफेस की सटीक शेपिंग, आर्किटेक्चरल प्रपोर्शन और स्पष्ट कैरेक्टर लाइन्स के जरिए SUV को मजबूत और प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है। वहीं Hyundai Design Center के प्रमुख Simon Loasby के अनुसार टीम का फोकस मजबूत एक्सटीरियर के साथ हाई-टेक केबिन तैयार करने पर रहा है। बोनट, फेंडर्स और H-Edge लाइटिंग इसके प्रमुख डिजाइन एलिमेंट्स में शामिल हैं।
Bayon को खासतौर पर ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो शहर में ज्यादा ड्राइव करते हैं लेकिन SUV जैसा रोड प्रेजेंस भी चाहते हैं। कंपनी के मुताबिक इसका लंबा स्टांस और उभरे हुए फेंडर्स इसी जरूरत को ध्यान में रखते हैं। वहीं अभी के लिए सामने आए डिजाइन स्केच प्रोडक्शन मॉडल की अंतिम तस्वीर नहीं हैं और कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को प्रोडक्शन वर्जन में थोड़ा बदला जा सकता है। Hyundai ने बताया है कि Bayon नाम फ्रांस के बास्क क्षेत्र के Bayonne शहर से प्रेरित है। SUV को कंपनी के Intelligence ON थीम के तहत टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी और डिजाइन के साथ पेश किया जा रहा है।