

Hyundai New SUV: Hyundai Motor India ने अपनी अपकमिंग SUV के नाम से पर्दा उठा दिया है। बता दें कि कंपनी भारत में अपनी नई ग्लोबल SUV को Hyundai Bayon नाम से पेश करने वाली है। बता दें कि कंपनी ने फिलहाल इसके नाम की पुष्टि की है जबकि कार के फीचर्स, इंजन और कीमत से जुड़ी बाकी जानकारी आने वाले दिनों में सामने आएगी। वहीं Bayon के भारतीय लाइनअप में शामिल होने के साथ Hyundai का SUV पोर्टफोलियो और मजबूत होने वाला है।
Hyundai ने अभी यह साफ नहीं किया है कि Bayon कंपनी की मौजूदा SUV रेंज में किस जगह पर बैठेगी। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह Venue से ऊपर और Creta से नीचे पोजिशन की जा सकती है। ऐसे में नई SUV सीधे तौर पर उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो Venue से ज्यादा प्रीमियम लेकिन Creta से थोड़ी कॉम्पैक्ट SUV चाहते हैं। वहीं कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि Bayon किसी मौजूदा मॉडल की जगह नहीं लेगी बल्कि भारतीय बाजार में एक नए विकल्प के तौर पर शामिल होगी।
जानकारी के लिए बता दें कि Bayon को पहले BC4i कोडनेम के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। वहीं स्पाई तस्वीरों के आधार पर SUV का डिजाइन ग्लोबल Bayon से अलग और ज्यादा बॉक्सी नजर आ सकता है। इसमें अपराइट स्टांस, स्लीक लाइटिंग एलिमेंट्स और अलग डिजाइन वाले DRLs मिलने की उम्मीद है। जिसको लेकर रिपोर्ट्स बताते है कि इसकी लंबाई करीब 4.18 मीटर हो सकती है। केबिन में डुअल कर्व्ड स्क्रीन सेटअप मिलने की संभावना है जिसका डिजाइन Venue से प्रेरित हो सकता है।
वहीं नई SUV को कंपनी ने intelligent SUV बताया है। जिसमें Hyundai का कहना है कि इसमें टेक्नोलॉजी को काफी अहम स्थान दिया जाएगा। लेकिन अभी कंपनी ने इसके टेक्नोलॉजी फीचर्स की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही परफॉर्मेंस की बात करें तो Bayon में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की चर्चा है। लेकिन इंजन और गियरबॉक्स को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
वहीं नाम की घोषणा पर HMIL के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO तरुण गर्ग ने कहा, “Hyundai BAYON के साथ, हम सिर्फ़ एक नई SUV ही नहीं, बल्कि एक नई सोच भी पेश कर रहे हैं। BAYON एक ऐसी सोच को दिखाती है जो हमारे ग्राहकों के लिए स्मार्ट, सहज और सार्थक अनुभव बनाने की हमारी चाहत को दर्शाती है। Hyundai में, हमारा मानना है कि हर नया प्रोडक्ट खुद को और बेहतर बनाने का एक मौका होता है। हम ऐसे मोबिलिटी अनुभव बनाने के जुनून से प्रेरित हैं जो लोगों की ज़िंदगी को बेहतर बनाते हैं।” ऐसे में कंपनी आने वाले दिनों में Bayon से जुड़ी और जानकारी साझा करेगी। जिसमें इसकी कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट पर सबकी नजर रहने वाली है।