Mahindra XUV700 से बेहतर है Hyundai Alcazar, इन 3 फीचर्स से निकल गई आगे
Hyundai की नई मॉडल Alcazar भारत के बाजार में लॉन्च हो चुकी है, यह एक मिड-साइज SUV है जिसे कंपनी ने नए डिजाइन के साथ एडवांस फीचर्स भी दिए हैं। इसके साथ ही बता दें कि Hyundai Alcazar की सीधी टक्कर Mahindra XUV700, MG Hector Plus जैसे शानदार एसयूवी मॉडल्स से है। ऐसे में अगर आप भी Mahindra XUV700 या Hyundai Alcazar फेसलिफ्ट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले आपको कुछ चीजें जान लेनी चाहिए।
- Written By: सिमरन सिंह
Hyundai Alcazar (सौ. Hyundai site)
Hyundai की नई मॉडल Alcazar भारत के बाजार में लॉन्च हो चुकी है, यह एक मिड-साइज SUV है जिसे कंपनी ने नए डिजाइन के साथ एडवांस फीचर्स भी दिए हैं। इसके साथ ही बता दें कि Hyundai Alcazar की सीधी टक्कर Mahindra XUV700, MG Hector Plus जैसे शानदार एसयूवी मॉडल्स से है। ऐसे में अगर आप भी Mahindra XUV700 या Hyundai Alcazar फेसलिफ्ट को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले आपको कुछ चीजें जान लेनी चाहिए।
Hyundai Alcazar की क्या है कीमत
Hyundai Alcazar की कीमत की बात करें तो इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 14.99 लाख एक्स-शोरूम और डीजल वेरिएंट की कीमत 15.99 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होती है। इसके अलावा दूसरी तरफ Mahindra XUV700 की कीमत 13.99 लाख एक्स-शोरूम से 25.14 लाख एक्स-शोरूम तक की है।
ये भी पढ़े: घर बैठे कैसे कर सकते है SBI खाते का बैलेंस चेक, इन आसान तरीकों का करें इस्तेमाल
सम्बंधित ख़बरें
Anna Hazare: पार्टी में सब ठीक होता को सांसद नहीं भागते, AAP में मची भगदड़ पर ‘गुरु’ ने दिखाया आईना!
फ्रांस की राजनीति में महा-भूकंप! इमैनुएल मैक्रों ने कर दिया संन्यास का ऐलान; 2027 के बाद छोड़ देंगे राजनीति
भंडारा: मलेरिया के विरुद्ध जंग में बड़ी जीत, 70 हजार नमूनों की जांच में एक भी स्थानीय मरीज नहीं मिला
आसिम मुनीर की ‘फोन कॉल डिप्लोमेसी’ रंग लाई: ईरान वार्ता के लिए तैयार, शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचेंगे अराघची
क्या है Hyundai Alcazar का Facelift फीचर
- वायरलेस चार्जिंग को अभी तक फ्रंट में देखा गया है लेकिन Hyundai Alcazar Facelift में सेकंड रो सीट्स के लिए वायरलेस चार्जिंग के फीचर को उसमें जोड़ा गया है। इस फीचर को आप अल्काजार में देख सकते हैं लेकिन XUV700 में अभी ये उपलब्ध नहीं है।
- Hyundai Alcazar फेसलिफ्ट में कंपनी द्वारा NFC टेक्नोलॉजी के साथ डिजिटल फीचर भी जोड़े गए हैं।इस डिजिटल चाबी का इस्तेमाल घर में तीन यूजर्स कर सकते हैं। इसके साथ ही बता दें कि इस फीचर में 7 लिंक्ड डिवाइस कनेक्ट किए जा सकते हैं। इस फीचर के बारे में और चीजों पर रोशनी डालें तो आप अपने फोन या फिर वॉच को गाड़ी के डोर हैंडल से टच करके कार को अनलॉक कर सकते हैं।
- Hyundai Alcazar यह पहली ऐसी SUV है जिसमें 8वे पावर्ड ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर्स सीट्स दीगईहैं। इसके अलावा सेगमेंट में आने वाली महिंद्रा XUV700, टाटा सफारी और एमजी हेक्टर प्लस के अंदर 6वे पावर्ड ड्राइवर सीट्स हैं।