Maruti की ऑफ रोडिंग कार Jimny पर भारी डिस्काउंट, खरीदने पर बचा सकते हैं 3.30 लाख रुपये
Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये है। इस महीने Jimny खरीदने पर आपको इस पर पूरे 3.30 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल सकता है। ये आकर्षक डिस्काउंट स्टॉक क्लियर होने तक जारी रहेगा।
- Written By: रीना पंवार
(सौजन्य सोशल मीडिया)
Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी इस जुलाई माह में अपनी ऑफ रोडिंग कार मारुति जिम्नी पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इसके चलते ग्राहक इस पर 3.30 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी अपनी इस थार जैसी दिखने वाली ऑफ-रोडर SUV गाड़ी की लगातार गिरती सेल्स से परेशान है। सेल्स गिरने से कंपनी का Jimny का स्टॉक क्लियर नहीं हो पा रहा है। इस गाड़ी को खरीदने में ग्राहकों ने काफी कम रुचि दिखाई है। इसीलिए सेल्स बढ़ाने के लिये कंपनी लगातार इस गाड़ी पर डिस्काउंट दे रही है।
इस समय कंपनी Jimny के Alpha वेरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दे रही है जो इसके स्टॉक क्लियर होने तक रहेगा। ऐसे में अगर आपको ये गाड़ी पसंद है तो आप इसे अच्छे डिस्काउंट ऑफर में खरीद सकते हैं।
Jimny पर 3.30 लाख का डिस्काउंट
बात करें Maruti Jimny की कीमत की तो इसकी एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये है। इस महीने Jimny खरीदने पर आपको इस पर पूरे 3.30 लाख रुपये तक का भारी डिस्काउंट मिल सकता है। ये आकर्षक डिस्काउंट स्टॉक क्लियर होने तक जारी रहेगा। Maruti Suzuki Jimny के दो वेरिएंट हैं। Zeta और Alpha. Jimny Zeta पर 1.75 लाख रुपये और Alpha पर 1.80 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट कंपनी की ओर से ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही इसमें फाइनेंस और एडिशनल बेनेफिट्स 1.50 लाख रुपये तक के हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Real TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सेल्स गिरने का कारण महंगा होना
Maruti Suzuki Jimny की गिरती सेल्स को लेकर माना जा रहा है कि इसकी ज्यादा कीमत के कारण ऐसा हुआ है। लुक्स में मारुति Jimny थार जैसी जरूर दिखती है लेकिन ये थार से काफी महंगी है। ऐसे में ग्राहक महिंद्रा थार और Jimny में तुलना करने पर थार को ज्यादा बेहतर पाते हैं। पिछले 6 महीने से Jimny की बिक्री लगातार गिर रही है। इसलिये कंपनी ने सेल्स बढ़ाने के लिये इस पर भारी छूट रखी है।
Jimny का इंजन और माइलेज
अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो इसके फीचर्स के बारे में एक बार जरूर जान लें। Jimny के इंजन और माइलेज की बात करें तो Jimny में 1.5 लीटर का के (K)सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है। एक लीटर में यह गाड़ी 16.94 km तक की माइलेज ऑफर करती है। यह सॉलिड बॉडी वाली कॉम्पैक्ट साइज गाड़ी है। ये 4 व्हील ड्राइव के साथ आती है।
Jimny के कलर वैरिएंट
यह गाड़ी दो ड्यूल-टोन और पांच सिंगलटोन कलर शेड- काइनेटिक येलो-ब्लूईश ब्लैक रूफ, सिजलिंग रेड-ब्लूईश ब्लैक रूफ, सिजलिंग रेड, ग्रेनाइट ग्रे, नेक्सा ब्लू, ब्लूईश ब्लैक और पर्ल आर्कटिक व्हाइट में उपलब्ध है। इस 5-डोर ऑफ रोडिंग कार में चार लोग बैठ सकते हैं।
Jimny के फीचर्स
जिम्नी कार में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 105 पीएस की पावर और 134 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। इसमें 4×4 ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दी गई है। इस ऑफ रोडिंग कार में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ईएसपी), हिल होल्ड असिस्ट और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।
