Honda Amaze ने हासिल की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, बनी भारत की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट सेडान में से एक
Honda Sensing ADAS: Honda Cars India Ltd ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी थर्ड-जेनरेशन Honda Amaze को Bharat NCAP में शानदार प्रदर्शन करते हुए AOP में 5-स्टार मिलने के बारें में बताया।
- Written By: सिमरन सिंह
Honda Amaze को मिली 5 स्टार रेटिंग। (सौ. Honda)
Honda Amaze Bharat NCAP: Honda Cars India Ltd (HCIL) ने शुक्रवार को घोषणा की कि उसकी थर्ड-जेनरेशन Honda Amaze को Bharat New Car Assessment Programme (Bharat NCAP) में शानदार प्रदर्शन करते हुए एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में 5-स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) में 4-स्टार रेटिंग मिली है। यह उपलब्धि इसे देश की सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट सेडानों की सूची में मजबूती से शामिल करती है।
Amaze ने हासिल किए धमाकेदार सेफ्टी स्कोर
दिसंबर 2024 में लॉन्च हुई नई Amaze ने सुरक्षा परीक्षणों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। Bharat NCAP के अनुसार, कार ने: AOP में 32 में से 28.33 अंक, और COP में 49 में से 40.81 अंक हासिल किए हैं। ये स्कोर इसे सेगमेंट में एक मजबूत और सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।
“Honda की सुरक्षा प्रतिबद्धता का प्रमाण” कंपनी का बयान
Honda Cars India के मार्केटिंग और सेल्स के वाइस-प्रेसीडेंट कुनाल बेहल ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, “यह उपलब्धि साबित करती है कि हम Amaze को केवल स्टाइलिश और एफिशिएंट नहीं, बल्कि भारतीय सड़कों पर सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट सेडानों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Amaze में मिलने वाला Honda का सबसे किफायती और सेगमेंट-फर्स्ट ADAS टक्कर से बचाव को और मजबूत करता है।”
सम्बंधित ख़बरें
EV चार्जिंग स्टेशन खोलकर हर महीने कमाएं 50 हजार से 2 लाख, मिडिल क्लास के लिए कमाई का नया रास्ता
FASTag में गड़बड़ी तो पड़ेगा महंगा, अब तुरंत होगा वेरिफिकेशन, ड्राइवर्स हो जाएं सतर्क
चालान से बचने का जुगाड़ पड़ा भारी, एक बटन से बदलती नंबर प्लेट
अब बिना हेलमेट चलाना पड़ेगा महंगा, No Helmet, No Ride नियम से बदलेगी किस्मत
भारत की सबसे किफायती ADAS-इनेबल्ड कार
नई Honda Amaze Honda Sensing ADAS से लैस है, जो इसे भारत की सबसे किफायती ADAS-सक्षम कार बनाता है। इस सुरक्षा पैकेज में शामिल हैं:
- Collision Mitigation Braking
- Adaptive Cruise Control
- Lane Keeping Assist
- Road Departure Mitigation
- Lead Car Departure Alert
- और सेगमेंट-लीडिंग LaneWatch Camera
ये फीचर्स ड्राइविंग अनुभव को सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाते हैं।
ये भी पढ़े: Mahindra BE6 Formula E एडिशन भारत में लॉन्च: दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक SUV
मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
Honda Amaze को Honda के ACE (Advanced Compatibility Engineering) बॉडी स्ट्रक्चर पर तैयार किया गया है, जो दुर्घटनाओं के दौरान बेहतर प्रोटेक्शन प्रदान करता है। कार में शामिल हैं:
- 6 Airbags
- ISOFIX Child Seat Mounts
- ABS with EBD
- ब्रेक असिस्ट
व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट (VSA)
कंपनी का कहना है कि नई Amaze, Honda के उस वैश्विक विज़न के अनुरूप है, जिसके तहत वह 2050 तक अपने वाहनों से जुड़ी सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों को समाप्त करने का लक्ष्य रखती है।
