Honda Activa और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स और कीमत
होंडा ने Activa E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी की सुविधा है, जबकि क्यूसी 1 में फिक्स बैटरी सेटअप मिलेगा। आइए जानते हैं इन दोनों स्कूटर्स की खासियतें।
- Written By: सिमरन सिंह
EV के बाद Scooter भी आ गया है। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: नए साल की शुरुआत के साथ ही Honda Activa Electric Scooters की बुकिंग शुरू हो चुकी है। होंडा ने Activa E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी की सुविधा है, जबकि क्यूसी 1 में फिक्स बैटरी सेटअप मिलेगा। आइए जानते हैं इन दोनों स्कूटर्स की खासियतें।
Honda Activa E के फीचर्स
होंडा एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक्टिवा आईसीई मॉडल के बॉडी और फ्रेम पर आधारित है। यह स्कूटर होंडा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है।
- बैटरी और मोटर: इसमें दो Honda Mobile Power Pack E स्वैपेबल बैटरियां दी गई हैं। मुख्य मोटर का रेटेड आउटपुट 4.2 किलोवाट और अधिकतम आउटपुट 6.0 किलोवाट है।
- डिज़ाइन: इसका डिज़ाइन एक्टिवा के लोकप्रिय लुक को फॉलो करता है, जिसमें एलईडी हेडलाइट्स और फ्यूचरिस्टिक इंडिकेटर्स दिए गए हैं।
- स्टाइलिंग: सिंपल और अट्रैक्टिव लुक के साथ यह स्कूटर भारतीय ग्राहकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
Honda QC1 के फीचर्स
होंडा QC1 एक मोपेड स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
कच्चे मकान में रहकर बुने पक्के सपने, रेल चलाने निकली रीवा की बेटी, संघर्षों को हराकर बनी असिस्टेंट लोको पायलट
Haunted 3D Collection: डर और रोमांच का डबल डोज, फिर चला विक्रम भट्ट का हॉरर मैजिक, ‘हॉन्टेड 3डी’ का दिखा दम
नासिक में अंतर-जिला मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, अनाथ नाबालिग का 2 लाख में हुआ ऑनलाइन सौदा, 10 गिरफ्तार
बड़वानी में आवारा कुत्तों का आतंक: लकड़ी बीनने गई महिला को नोच-नोच कर मारा, नगर पालिका की लापरवाही पर उठे सवाल
- बैटरी और मोटर: इसमें 1.5 kWh की फिक्स बैटरी दी गई है, जिसे घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसका रेटेड आउटपुट 1.2 किलोवाट और मैक्सिमम आउटपुट 1.8 किलोवाट है।
- डिज़ाइन और सुविधाएं: इसमें 5-इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, बैटरी इंडिकेटर और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB टाइप-C सॉकेट शामिल है।
- स्टोरेज: सीट के नीचे हेलमेट और अन्य सामान रखने की जगह दी गई है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बुकिंग और कीमत
दोनों स्कूटर्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप इन्हें सिर्फ 1000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। इनकी कीमत का खुलासा ऑटो एक्सपो 2025 में होगा, और डिलीवरी फरवरी से शुरू होगी।
