

BYD Plug In Hybrid SUV: भारत के ऑटो बाजार में अब इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और इस बीच चीनी वाहन निर्माता BYD एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। बता दें कि कंपनी 9 जून 2026 को भारत में अपनी पहली Plug-in Hybrid SUV (PHEV) पेश करने की तैयारी में है लेकिन जान ले की कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर मॉडल का नाम नहीं बताया है, लेकिन टीजर और जानकारी से यह साफ होता है कि BYD अब केवल इलेक्ट्रिक कारों तक सीमित नहीं रहना चाहती। ऐसे में भारत में इस मॉडल के आने से Plug-in Hybrid सेगमेंट को नई दिशा मिलेगी जहां अभी विकल्प काफी कम हैं।
BYD ने अपने सोशल मीडिया पर DM-i Super Plug-In Hybrid EV तकनीक को टीज किया है। जिसके अदंर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का संयोजन देखने को मिल रहा है जो लंबी रेंज और बेहतर माइलेज देने का दावा करता है। वहीं इस तकनीक को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि यह उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना चाहते हैं लेकिन चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर अभी भी चिंतित हैं। जिससे Plug-in Hybrid तकनीक ऐसे ग्राहकों के लिए एक नए विकल्प का दरवाजा खोल देगी।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी भारत में BYD Atto 2 DM-i को पेश कर सकती है। जिसको आकार के मामले में Hyundai Creta और Kia Seltos जैसी फेमस SUV के टक्कर का बताया जा रहा है। वहीं फीचर्स को देखे तो इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 7.8kWh और 18kWh बैटरी पैक का विकल्प मिल सकता है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह SUV 928 किलोमीटर से 998 किलोमीटर तक की कुल रेंज देने में सक्षम होगी। इसके अलावा केवल इलेक्ट्रिक मोड में इसकी रेंज 40 से 90 किलोमीटर तक हो सकती है।
इस लिस्ट में दूसरा संभावित मॉडल BYD Sealion 6 DM-i हो सकता है, जो आकार में Toyota Fortuner के बराबर मानी जा रही है। वहीं फीचर्स के मामले में इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड दोनों विकल्प मिल सकते हैं। वहीं इसके टॉप वेरिएंट में 344bhp तक की पावर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलने की संभावना है। वहीं सबसे खास बात इसकी 1,092 किलोमीटर तक की संयुक्त रेंज और 140 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक रेंज बताई जा रही है।
अगर BYD भारत के बाजार में एंट्री करती है तो Plug-in Hybrid बाजार को नई गति मिल सकती है। अभी के समय में देखा जाए तो इस सेगमेंट में विकल्प सीमित हैं लेकिन BYD की लंबी रेंज और एडवांस टेक्नोलॉजी ग्राहकों का ध्यान जरूर अपनी तरफ खींच रही है। वहीं माना जा रहा है कि अगर कंपनी इन मॉडलों को सही कीमत पर लॉन्च करती है तो आने वाले समय में भारतीय बाजार में हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों के बीच दिलचस्प टक्कर देखने को मिल सकती है।