अगस्त में ऑटो सेक्टर की रफ्तार थमी, GST सुधार की उम्मीद में घटी गाड़ियों की बिक्री
Indian Automobile Industry: भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी निराशाजनक गिरावट आई है। पैसेंजर वाहनों से लेकर टू व्हीलर तक कई बड़ी कंपनियों की बिक्री में गिरावट को देखा गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Auto में गिरावट की क्या है वजह। (सौ. AI)
Auto Sector Sales Decline: अगस्त के महीने में देखा गया कि भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में काफी निराशाजनक गिरावट आई है। पैसेंजर वाहनों से लेकर टू व्हीलर तक कई बड़ी कंपनियों की बिक्री में गिरावट को देखा गया है और जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इस स्थिति की वजह नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर घोषित GST Reform है। उपभोक्ता नहीं दर का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह कम कीमत पर वाहन को खरीद सके।
FADA ने पहले ही जताई थी आशंका
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA), जो देशभर के 15,000 से अधिक डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है, ने सरकार को पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि GST स्लैब में सुधार लागू करने में देर हुई तो त्योहारी सीजन की बिक्री प्रभावित हो सकती है। FADA ने अपने पत्र में कहा था, “वाहनों की कीमतों में संभावित कटौती को देखते हुए ग्राहक फिलहाल नई गाड़ियों की खरीदारी टाल रहे हैं।”
पीएम मोदी का ऐलान और ग्राहकों का इंतज़ार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि दिवाली से पहले जीएसटी स्लैब में सुधार लागू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि स्लैब घटाकर सिर्फ दो कर दिए जाएंगे। छोटी कारों पर टैक्स दर 28% से घटकर 18% होने की संभावना है, जिससे कीमतें करीब 7-8% तक कम हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Driving Tips: बारिश में कार चलाते हैं तो भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, वरना पड़ सकता है भारी
Bajaj Pulsar N160 SS की डिलीवरी शुरू, 18.5 PS की पावर, Google Maps वाला TFT और 4 Ride Modes से मचाएगी तहलका
Hyundai Cars Discount: अगस्त में Creta से Alcazar तक बंपर ऑफर, 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक तूफान ने मचाई खलबली, 800KM रेंज और धांसू स्पीड के साथ AMG GT 53 EV की एंट्री
बिक्री के आंकड़े चौंकाने वाले
इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त 2025 में पैसेंजर व्हीकल सेग्मेंट की बिक्री 7.3% घटकर 3,30,000 यूनिट पर आ गई, जबकि पिछले साल इसी महीने यह 3,56,000 यूनिट थी। यह लगातार चौथा महीना है जब गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनियों का प्रदर्शन
मारुति सुजुकी
- कुल बिक्री: 1,80,683 यूनिट (पिछले साल 1,81,782 यूनिट)
- पैसेंजर व्हीकल: 8% गिरावट, 1,31,278 यूनिट
- मिनी सेग्मेंट: 6,853 यूनिट (पिछले साल 10,648 यूनिट)
- SUV सेग्मेंट: 14% गिरावट, 54,043 यूनिट
हुंडई मोटर इंडिया
- कुल बिक्री: 60,501 यूनिट (4.23% गिरावट)
- घरेलू बाजार: 44,001 यूनिट (पिछले साल 49,525 यूनिट)
महिंद्रा
- SUV बिक्री: 39,399 यूनिट (9% गिरावट)
- कुल बिक्री: 75,901 यूनिट
टाटा मोटर्स
- पैसेंजर कार बिक्री: 43,315 यूनिट (3% गिरावट)
- घरेलू बाजार: 41,001 यूनिट (7% गिरावट)
- एक्सपोर्ट: 2,314 यूनिट (573% बढ़त)
ये भी पढ़े: TVS Motor Company ने अगस्त 2025 में बनाया नया सेल्स रिकॉर्ड
टू-व्हीलर मार्केट का हाल
- बजाज ऑटो: 12% गिरावट, 1,84,109 यूनिट
- टीवीएस मोटर: 28% बढ़कर 3,68,862 यूनिट
- रॉयल एनफील्ड: 57% उछाल, 1,02,876 यूनिट
- सुजुकी: 5% बढ़त, 91,629 यूनिट
- हीरो मोटोकॉर्प: 8.07% ग्रोथ, 5,53,727 यूनिट
नतीजा
ऑटो सेक्टर में इस समय सबसे बड़ा दबाव जीएसटी रिफॉर्म्स के ऐलान को लेकर है। पैसेंजर कारों की बिक्री पर इसका सीधा असर पड़ा है, जबकि टू-व्हीलर कंपनियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आने वाले त्योहारी सीजन में बाजार की असली तस्वीर तभी साफ होगी जब सरकार नए स्लैब लागू करेगी।
