Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bajaj Pulsar 125 हुई सस्ती, अब ₹1 लाख से कम में मिलेगी स्टाइल और पावर, कम बजट वालों के लिए फायदा

Bajaj Pulsar Price: Pulsar ने देश के युवाओं में लोकप्रियता हासिल की है। वहीं इस पॉपुलैरिटी को और बढ़ाने के लिए बजाज ऑटो ने अपनी सबसे किफायती स्पोर्टी बाइक Bajaj Pulsar 125 पर नया ऑफर निकाला है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: May 09, 2026 | 01:02 PM

Bajaj Pulsar 125 (Source. Bajaj)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bajaj Pulsar Discount: Pulsar सीरीज ने देश के युवाओं के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है। वहीं इस पॉपुलैरिटी को और बढ़ाने के लिए बजाज ऑटो ने अपनी सबसे किफायती स्पोर्टी बाइक Bajaj Pulsar 125 पर बड़ा ऑफर चला दिया है। बता दें कि कंपनी ने देशभर में इस बाइक पर 3,000 रुपये तक की सीधी छूट का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद कम बजट में स्टाइलिश बाइक खरीदने का सपना अब लोगों का पूरा हो जाएगा।

अब और सस्ती हुई Pulsar 125

दिल्ली में Bajaj Pulsar 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर नजह डाले तो वो सिर्फ 87,255 रुपये है। वहीं इस शानदार डिस्काउंट के आने के बाद यह बाइक ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा बन गई है। जिसमें ग्राहकों को एक लाख रुपये से कम में स्पोर्टी लुक और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का वादा मिलेगा।

इस बार कंपनी ने सिर्फ कीमत में कटौती ही नहीं की है, इसके साथ उन्होंने बाइक के लुक को भी ज्यादा यूथफुल और मॉडर्न बना दिया है। वहीं बता दें कि इस बाइक में आपको नियोन कलर ऑप्शंस और अपडेटेड ग्राफिक्स देखने को मिलने वाले है जो सड़क पर अलग सी ही नजर आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? अब Hydrogen से दौड़ेगी Suzuki Swift, दमदार पावर देख चौंक जाएंगे

1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा

TVS iQube S का नया 4.7kWh वेरिएंट लॉन्च, 175KM रेंज और स्मार्ट फीचर्स ने मचाई धूम, Ola को दे सकता है टक्कर

नई Honda City 2026 Facelift मचाएगी धूम, लग्जरी फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ होगी लॉन्च

दमदार इंजन और शानदार माइलेज

इस नई Pulsar 125 में 124.4cc का सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड DTS-i इंजन देखने को मिल रहा है। जिसमें 11.8 PS की पावर वाला इंजन और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट है। वहीं इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो शहर और हाईवे दोनों जगह स्मूद राइडिंग का अनुभव देता है। इसमें सबसे खास बात माइलेज को लेकर है, कंपनी की जानकारी के अनुसार यह बाइक 57 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देते है। जो बढ़ती पेट्रोल दाम को देखते हुए मिडिल क्लास राइडर्स के लिए बड़ी राहत होगी।

फीचर्स में भी नहीं कोई कमी

बजाज ने अपनी नई बाइक को फीचर्स में आगे रखते हुए कई अपडेट किए है। जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल और SMS अलर्ट, USB चार्जिंग पोर्ट, डिस्क ब्रेक और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम शामिल किया गया है। जिसका साफ मतलब है कि कम कीमत में ग्राहकों को ज्यादा फायदा मिलने वाला है और स्पोर्टी डिजाइन के साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी Pulsar 125 को युवाओं के बीच पसंदीदा बाइक बना रही है।

अलग-अलग राज्यों में कीमतों में फर्क

कंपनी ने ग्राहकों को एक साफ तस्वीर देने के लिए हर राज्य के हिसाब से Pulsar 125 Neon Disc की कीमत भी दिखाई है। जिसमें दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल में इसकी कीमत 87,255 रुपये है, वहीं उत्तर प्रदेश में 85,509 रुपये, केरल और त्रिपुरा जैसे राज्यों में इसकी कीमत 90 हजार रुपये को पार कर रही है।

ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल का खेल खत्म? अब Hydrogen से दौड़ेगी Suzuki Swift, दमदार पावर देख चौंक जाएंगे

टेबल के माध्यम से समझे हर राज्य में क्या है Pulsar की कीमत

राज्य कीमत (रुपये)
उत्तर प्रदेश ₹85,509
उत्तराखंड ₹88,376
पंजाब ₹87,255
हरियाणा ₹86,181
दिल्ली ₹87,255
हिमाचल प्रदेश ₹87,255
चंडीगढ़ ₹87,255
महाराष्ट्र ₹88,146
तेलंगाना ₹88,081
गोवा ₹89,757
कर्नाटक ₹88,329
राजस्थान ₹87,279
तमिलनाडु ₹89,757
पांडिचेरी ₹90,524
आंध्र प्रदेश ₹88,718
छत्तीसगढ़ ₹87,527
मध्य प्रदेश ₹86,335
गुजरात ₹88,176
जम्मू-कश्मीर ₹87,255
बिहार ₹86,612
झारखंड ₹87,892
केरल ₹90,772
ओडिशा ₹89,763
पश्चिम बंगाल ₹87,255
असम ₹90,707
मेघालय ₹89,993
मणिपुर ₹90,701
मिजोरम ₹90,701
नगालैंड ₹90,465
त्रिपुरा ₹91,173
अरुणाचल प्रदेश ₹90,524
अंडमान ₹89,698

ऑटो एक्सपर्ट्स का कहना है कि नई कीमत और ऑफर के आने से Bajaj की बाइक एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में मजबूत बनेगी और लोगों के लिए एक बजट ऑप्ससन बन कर सामने आएगी।

Bajaj pulsar 125 just got cheaper under 1 lakh great deal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 01:02 PM

Topics:  

  • Automobile News
  • Bajaj Pulsar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.