कई चैलेंजेस के बाद भी साल 2024 में ऑटोमोबाइल सेक्टर में आयी बढ़त, फाडा ने जारी की रिपोर्ट

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी फाडा ने मंगलवार को बयान में कहा, 2024 में टोटल व्हीकल रजिस्ट्रेशन 2,61,07,679 यूनिट रहा, जबकि कैलेंडर ईयर 2023 में यह 2,39,28,293 यूनिट था।
Retail vehicle sales decline in September due to sluggish demand in the country
ऑटोमोबाइल सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली : साल 2024 भारतीय अर्थव्यवस्था के नजरिए से काफी सुस्त रहा है। देश में चुनौतीपूर्ण बिजनेस माहौल रहने के बाद भी टू-व्हीलर और पब्लिक व्हीकल्स की मजबूत डिमांड के कारण साल 2024 में ऑटोमोबाइल सेक्टर में रिटेल सेल्स में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़त हासिल की है।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी फाडा ने मंगलवार को बयान में कहा, 2024 में टोटल व्हीकल रजिस्ट्रेशन 2,61,07,679 यूनिट रहा, जबकि कैलेंडर ईयर 2023 में यह 2,39,28,293 यूनिट था। फाडा के अध्यक्ष सी. एस. विग्नेश्वर ने बयान में कहा है कि साल 2024 में भीषण गर्मी, केंद्र तथा राज्यों में चुनाव और असमान मानसून सहित कई प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद मोटर व्हीकल्स रिटेल बिजनेस मजबूत बना रहा।

5 प्रतिशत से ज्यादा

उन्होंने कहा कि टू-व्हीलर सेगमेंट में बेहतर सप्लाई, नए मॉडल तथा मजबूत ग्रामीण मांग ने बढ़त को बढ़ावा दिया, हालांकि वित्तीय बाधाएं तथा बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहन यानी ईवी प्रतिस्पर्धा चुनौतियां पेश करती रहीं। यात्री वाहनों की बिक्री 2024 में 40,73,843 इकाई रही, जो 2023 में 38,73,381 इकाई की तुलना में 5 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

थ्री व्हीलर का रजिस्ट्रेशन बढ़ा

टू-व्हीलर की सेल्स सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 2024 में 1,89,12,959 यूनिट हो गई। 2023 में यह 1,70,72,932 यूनिट थी। वहीं थ्री व्हीलर का रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 12,21,909 यूनिट हो गया जो 2023 में 11,05,942 यूनिट था। ट्रैक्टर की सेल्स में सालाना आधार पर 3 प्रतिशत की बढ़त देखी गई और यह 8,94,112 इकाई रही, जबकि कमर्शियल व्हीक्लस की सेल्स साल 2024 में 10,04,856 यूनिट्स पर स्थिर रही।

वहीं दिसंबर महीने की बात करें तो, फाडा के अनुसार ऑटोमोबाइल सेक्टर की रिटेल सेल्स सालाना आधार पर 12 प्रतिशत घटकर 17,56,419 यूनिट रह गई। दिसंबर 2023 में 14,54,353 यूनिट्स की तुलना में टू-व्हीलर का रजिस्ट्रेशन 18 प्रतिशत घटकर 11,97,742 यूनिट रह गया। दिसंबर 2023 में 2,99,351 यूनिट्स की तुलना में पिछले महीने पब्लिक व्हीकल्स की रिटेल सेल्स भी 2 प्रतिशत घटकर 2,93,465 यूनिट्स रह गई।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com