नमो भारत यात्रियों के लिए खुशखबरी, फ्री राइड का मिलेगा फायदा!
नमो भारत में फ्री ट्रिप पाने के लिए यात्रियों को लॉयल्टी प्वाइंट्स इकट्ठा करने होंगे और उन्हें रिडीम करना होगा। प्रत्येक यात्रा पर खर्च किए गए हर 1 रुपए पर 1 लॉयल्टी प्वाइंट मिलेगा।
- Written By: सिमरन सिंह
इस तरह से आप भी कर सकते है Namo Bharat में फ्री का सफर। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: नमो भारत में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक शानदार सौगात आई है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया लॉयल्टी प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस योजना के तहत, यात्रा करने पर फ्री ट्रिप पाने का मौका मिलेगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
कैसे मिलेगी फ्री राइड?
नमो भारत में फ्री ट्रिप पाने के लिए यात्रियों को लॉयल्टी प्वाइंट्स इकट्ठा करने होंगे और उन्हें रिडीम करना होगा। प्रत्येक यात्रा पर खर्च किए गए हर 1 रुपए पर 1 लॉयल्टी प्वाइंट मिलेगा। इन प्वाइंट्स को बाद में फ्री राइड के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
एक प्वाइंट की कीमत कितनी?
- 1 लॉयल्टी प्वाइंट की कीमत 10 पैसे होगी।
- 300 प्वाइंट्स जमा होते ही उन्हें फ्री ट्रिप के लिए रिडीम किया जा सकता है।
- 300 प्वाइंट्स की वैल्यू 30 रुपए के बराबर होगी।
- 5 ट्रिप्स एक साथ रिडीम कराने की सुविधा भी उपलब्ध है।
लॉयल्टी प्वाइंट्स की वैधता और क्रेडिट प्रक्रिया
- रिडीम की गई ट्रिप 7 दिनों तक मान्य रहेगी।
- नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) यूजर्स के प्वाइंट्स हर दिन के अंत में उनके अकाउंट में ऑटोमेटिक क्रेडिट कर दिए जाएंगे, जो अगले दिन दिखने लगेंगे।
Namo Bharat ऐप से कैसे करें प्वाइंट्स रिडीम?
नमो भारत ऐप के जरिए यात्री अपने प्वाइंट्स को आसानी से ट्रैक और रिडीम कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा परिवहन विभाग की खुलेगी पोल! कमिश्नर डॉ. विपिन इटनकर ‘आपली बस’ सेवा पर जारी करेंगे श्वेतपत्र
प्रताप सरनाईक का ऐलान; महाराष्ट्र में अवैध यात्री परिवहन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, चलेंगी 8,300 नई बसें
ठाणे: 500 करोड़ का लोन अटकाने से CC रोड ठेकेदारों को भुगतान का इंतजार, मीरा-भाईंदर की 22 सड़कें अब भी अधूरी
BEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
रिडीम करने का तरीका:
- नमो भारत ऐप खोलें और अकाउंट सेक्शन पर जाएं।
- लॉयल्टी प्वाइंट्स ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने कुल प्वाइंट्स देखें।
- रिडीम बटन पर टैप करें।
- Namo Bharat ऑप्शन को चुनें और वह स्टेशन सिलेक्ट करें, जहां से यात्रा करनी है।
- कुल किराया दिखने के बाद Pay ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अगली स्क्रीन पर लॉयल्टी प्वाइंट्स का उपयोग करने का विकल्प मिलेगा, जिसे टैप करते ही प्वाइंट्स रिडीम हो जाएंगे।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
नए यूजर्स को मिलेगा एक्स्ट्रा फायदा
नमो भारत की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, नए यूजर्स को ऐप डाउनलोड करने पर 500 फ्री प्वाइंट्स मिलेंगे, जिनकी कीमत 50 रुपए के बराबर होगी। यह ऑफर यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक बचत करने में मदद करेगा।
ध्यान देने वाली बात
नमो भारत का नया लॉयल्टी प्रोग्राम यात्रियों के लिए एक शानदार मौका है, जिससे वे अधिक यात्रा कर फ्री ट्रिप्स का फायदा उठा सकते हैं। यह योजना स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम को बढ़ावा देने के साथ-साथ यात्रा को किफायती भी बनाएगी।
