26 जनवरी से मुंबईकरों को बड़ी राहत, अब लोकल में मिलेगा AC सफर, बढ़ेंगी 26 नई एसी सेवाएं
Mumbai AC Local: मुंबई के उपनगरीय रेल यात्रियों के लिए 26 जनवरी से सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने एसी लोकल सेवाओं का दायरा बढ़ा गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mumbai Local Train (Source. Freepik)
Mumbai Local Train: मुंबई के उपनगरीय रेल यात्रियों के लिए 26 जनवरी से सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होने जा रहा है। सेंट्रल रेलवे और वेस्टर्न रेलवे ने एसी लोकल सेवाओं का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। इस फैसले के तहत वेस्टर्न रेलवे में 12 और हार्बर लाइन पर 14 नई एसी लोकल सेवाएं शुरू होंगी। रेलवे का यह कदम बढ़ती यात्री संख्या, सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
वेस्टर्न रेलवे पर 12 नई एसी लोकल
वेस्टर्न रेलवे 26 जनवरी से चर्चगेट-विरार सेक्शन पर 12 नई एसी लोकल सेवाएं शुरू करेगा। इनमें 6 अप और 6 डाउन लोकल शामिल होंगी। रेलवे के मुताबिक, कुछ एसी लोकल पीक आवर्स में चलाई जाएंगी, जबकि कुछ नॉन-पीक समय में यात्रियों को सुविधा देंगी। इन नई सेवाओं के जुड़ने से वेस्टर्न रेलवे पर एसी लोकल की कुल संख्या बढ़कर 121 हो जाएगी। रोजाना लाखों यात्रियों वाले इस रूट पर एसी लोकल की संख्या बढ़ने से भीड़ और असुविधा में कमी आने की उम्मीद है।
वेस्टर्न रेलवे के आंकड़े:
- नई एसी लोकल सेवाएं: 12
- कुल एसी लोकल सेवाएं: 121
हार्बर लाइन पर साढ़े तीन साल बाद एसी लोकल की वापसी
दूसरी ओर, हार्बर लाइन के यात्रियों के लिए भी बड़ी खुशखबरी है। साढ़े तीन साल बाद एसी लोकल की वापसी होने जा रही है। सेंट्रल रेलवे 26 जनवरी से सीएसएमटी–पनवेल कॉरिडोर पर 14 नॉन-एसी लोकल सेवाओं को एसी में बदलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ऑटो-टैक्सी चालकों की मराठी अनिवार्यता पर शिवसेना में रार; आमने-सामने आए प्रताप सरनाईक और संजय निरुपम
उद्धव ठाकरे फिर जाएंगे विधान परिषद? सुप्रिया सुले और हर्षवर्धन सपकाल ने उम्मीदवारी का किया जोरदार समर्थन
राउत की भविष्यवाणी: बंगाल में ममता और तमिलनाडु में स्टालिन की होगी सत्ता में वापसी, शाह को दी असम की सलाह
लोनावला के पास एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य शुरू: पुरानी सड़क पर मोड़ा गया ट्रैफिक, लग सकता है लंबा जाम
करीब 60 किलोमीटर लंबे इस रूट को नवी मुंबई के यात्रियों की जीवनरेखा माना जाता है। रेलवे के आंतरिक नोटिफिकेशन के अनुसार, अप और डाउन दिशा में 7-7 एसी लोकल चलाई जाएंगी। इनमें से दो सेवाएं सुबह और शाम के व्यस्त समय में होंगी।
सप्ताह के अनुसार बदलेगा संचालन पैटर्न
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खास व्यवस्था की है। सोमवार से शनिवार तक ये लोकल एसी के रूप में चलेंगी, जबकि रविवार को इन्हें नॉन-एसी बनाया जाएगा। इन सेवाओं के शुरू होने से हार्बर लाइन पर एसी लोकल की कुल संख्या 94 हो जाएगी।
ये भी पढ़े: 91 हजार में स्टाइलिश और मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर! Bajaj Chetak C25 दे रहा है 113 KM की रेंज
सेंट्रल रेलवे के आंकड़े:
- हार्बर लाइन पर बदली जा रही सेवाएं: 14
- कुल एसी लोकल सेवाएं: 94
क्यों बंद हुई थीं एसी लोकल, अब क्यों लौट रहीं?
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हार्बर लाइन पर एसी लोकल सेवाएं मई 2022 में कम यात्रियों और विरोध के कारण बंद कर दी गई थीं। बाद में इन्हें मेन लाइन पर शिफ्ट किया गया। अब नवी मुंबई और आसपास के इलाकों से बढ़ती मांग को देखते हुए इन्हें फिर से शुरू किया जा रहा है। नवी मुंबई रेलवे प्रवासी संघ ने इस फैसले का स्वागत किया है।
