-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Mgs New Impressive Suv The Majestor Is Coming To Compete With The Fortuner And People Are Saying Its So Big And Powerful
Fortuner से टक्कर लेने आ रही MG की नई धांसू SUV, Majestor देख लोग बोले इतनी बड़ी और पावरफुल!
- Written By: सिमरन सिंह
SUV MG Majestor को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी पहले ही भारत में कई सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है और अब D+ SUV सेगमेंट में उतरने जा रही है।

MG Majestor (Source. MG)
New MG SUV: एमजी मोटर्स भारतीय बाजार में अपनी नई और प्रीमियम SUV MG Majestor को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी पहले ही भारत में कई सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है और अब D+ SUV सेगमेंट में उतरने जा रही है। लॉन्च से पहले इस SUV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि MG Majestor जल्द ही भारतीय सड़कों पर नजर आएगी।
टेस्टिंग में दिखी दमदार झलक
हाल ही में MG Majestor को पूरी तरह कवर यानी कैमुफ्लाज में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस SUV की ऑफ-रोडिंग क्षमता और परफॉर्मेंस को परख रही है। टेस्टिंग के समय इसका बड़ा साइज, ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत स्टांस साफ दिखाई दिया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह एक फुल-साइज़ और ताकतवर SUV होगी।
पावरफुल इंजन और 4×4 ड्राइव सिस्टम
MG ने अभी Majestor के इंजन को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प मिलेंगे। पेट्रोल इंजन से करीब 184 kW की पावर और 410 Nm का टॉर्क मिलने की उम्मीद है, जबकि टर्बो डीजल इंजन 160 kW की पावर और 500 Nm टॉर्क दे सकता है। दोनों इंजन के साथ 4×4 ड्राइव सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। पेट्रोल वेरिएंट की टॉप स्पीड 190 kmph और डीजल वेरिएंट की 175 kmph तक हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Innova और Carens की बढ़ेगी टेंशन! Mahindra-MG ला रहा हैं धाकड़ 7 सीटर SUVs, देखें क्या है खास
24 जुलाई को लॉन्च होगी नई मारुति ब्रेज़ा! तस्वीरों में देखें लुक, फीचर्स, माइलेज, कीमत और 10 बड़ी बातें
जुलाई में ऑटो मार्केट में मचेगा धमाल, Honda, Maruti, Nissan और MG लॉन्च करेंगी नई SUV
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
फीचर्स और सेफ्टी में होगी फुल लोडेड
MG Majestor को फीचर्स के मामले में भी बेहद प्रीमियम रखा जा सकता है। इसमें LED हेडलाइट्स, LED DRL, बड़ी फ्रंट ग्रिल, 20-इंच अलॉय व्हील, ड्यूल टोन एक्सटीरियर और पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है।
केबिन के अंदर 12।3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल टोन इंटीरियर, वायरलेस चार्जिंग, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट और मल्टीपल ड्राइव मोड दिए जा सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ADAS फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़े: विदेशी कारें होंगी सस्ती? भारत सरकार का बड़ा दांव, मिडिल क्लास को मिल सकता है फायदा
लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और मुकाबला
MG Majestor को जनवरी 2025 में Auto Expo में शोकेस किया गया था। अब उम्मीद है कि इसे जून–जुलाई 2025 के बीच भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत 40 से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner Legender जैसी दमदार SUVs से होगा।
Mgs new impressive suv the majestor is coming to compete with the fortuner and people are saying its so big and powerful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Special: डिप्रेशन, हैरेसमेंट और फिर शानदार ट्रांसफॉर्मेशन! शमा सिकंदर ने ऐसे बदली अपनी किस्मत
Aug 04, 2026 | 07:05 AMनाथसागर बांध 87.86% भरा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट, नगर और नासिक के बांधों से लगातार बढ़ रहा पानी का स्तर
Aug 04, 2026 | 07:03 AMक्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Aug 04, 2026 | 07:00 AMरात 2 बजे कन्हान पुल पर चीख-पुकार और फिर… नागपुर की दबंग रोशनी की हत्या से हड़कंप, बॉयफ्रेंड पर गहराया शक
Aug 04, 2026 | 06:58 AMSL vs IND: श्रीलंका दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, टीम से बाहर इन दो स्पिनरों को मिली अहम जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 06:45 AMअमेरिका में ट्रंप के नए टैरिफ पर कानूनी जंग, 25 राज्यों ने कोर्ट में किया मुकदमा, जानें क्यों बढ़ा विवाद?
Aug 04, 2026 | 06:41 AMLIVEआज की ताजा खबर 04 अगस्त LIVE: यूपी में आज विधानसभा में सप्लीमेंट्री बजट पेश करेगी योगी सरकार
Aug 04, 2026 | 06:37 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














