टैंक फुल कराना पड़ सकता है भारी, जानिए पेट्रोल ज्यादा भरवाने का खतरनाक सच
Fuel Tank Overfill Dangers: बाइक या कार में पेट्रोल-डीजल भरवाते समय टैंक फुल कराने पर जोर देते हैं, ताकि बार-बार पेट्रोल पंप जाने की झंझट से बचा जा सके। लेकिन बहुत कम लोग इसके नुकसान को नहीं जानते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Petrol (Source. Freepik)
Petrol Overfill Risk: अक्सर लोग बाइक या कार में पेट्रोल-डीजल भरवाते समय टैंक फुल कराने पर जोर देते हैं, ताकि बार-बार पेट्रोल पंप जाने की झंझट से बचा जा सके। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि टैंक को उसकी तय सीमा से ज्यादा भरवाना आपकी गाड़ी और आपकी सुरक्षा दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है। यह आदत न सिर्फ वाहन की परफॉर्मेंस को प्रभावित करती है, बल्कि कई बार बड़े हादसे की वजह भी बन सकती है।
क्यों तय होती है फ्यूल टैंक की लिमिट?
ऑटोमोबाइल कंपनियां हर वाहन की फ्यूल टैंक कैपेसिटी एक सुरक्षित सीमा के साथ तय करती हैं। कई बार कंपनी असल क्षमता से थोड़ा कम आंकड़ा बताती है, ताकि यूजर्स उसी लिमिट के अंदर फ्यूल भरवाएं। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी बाइक की टैंक कैपेसिटी 10 लीटर बताई गई है, तो उसमें थोड़ा अतिरिक्त स्पेस भी होता है। यह जगह फ्यूल के फैलाव (एक्सपैंशन) और वेंटिलेशन के लिए जरूरी होती है। अगर आप बार-बार टैंक ओवरफिल कराते हैं, तो यह जरूरी स्पेस खत्म हो जाता है।
ज्यादा फ्यूल से बढ़ता है दबाव, हो सकता है लीकेज
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में रखा ईंधन ठंडा होता है, लेकिन जैसे ही यह बाहर आता है, इसका तापमान बढ़ने लगता है। तापमान बढ़ने पर फ्यूल फैलता है और टैंक के अंदर दबाव बनाता है। अगर टैंक पहले से ही पूरी तरह भरा हो, तो यह दबाव लीकेज का कारण बन सकता है। यह लीकेज न केवल फ्यूल की बर्बादी करता है, बल्कि आग लगने का खतरा भी बढ़ा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
अब पुरानी ब्रेजा भूल जाइए! नई Brezza 2026 में मिलेंगे ऐसे फीचर्स, जिन्हें देखकर कहेंगे ‘वाह’
रात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दुनिया की पहली Hydrogen Narrow-Gauge Train लॉन्च, न धुआं, न प्रदूषण सिर्फ पानी की भाप
Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत
परफॉर्मेंस पर असर और प्रदूषण में बढ़ोतरी
हर फ्यूल टैंक में एक खास एयर स्पेस होता है, जो पेट्रोल या डीजल से निकलने वाली भाप को संतुलित रखता है। जब टैंक को ठसाठस भर दिया जाता है, तो यह स्पेस खत्म हो जाता है। इसका सीधा असर इंजन की कार्यक्षमता पर पड़ता है और गाड़ी की परफॉर्मेंस भी गिर सकती है। इसके साथ ही, फ्यूल वाष्प के बाहर निकलने से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है।
सेफ्टी के लिहाज से भी खतरनाक
ओवरफिलिंग खासकर बाइक के लिए ज्यादा खतरनाक होती है। अगर टैंक पूरा भर दिया जाए और बाइक को साइड स्टैंड पर खड़ा किया जाए, तो फ्यूल बाहर निकल सकता है। पेट्रोल बेहद ज्वलनशील होता है, ऐसे में छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे में बदल सकती है।
ये भी पढ़े: पेट्रोल से छुटकारा, इस सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मचाई धूम, बिक्री देखकर चौंक जाएंगे
क्या करें? सही तरीका क्या है
हमेशा वाहन की बताई गई क्षमता के अनुसार ही फ्यूल भरवाएं। टैंक को पूरी तरह भरने के बजाय थोड़ा खाली स्पेस जरूर छोड़ें। यह छोटा सा कदम आपकी गाड़ी की उम्र बढ़ाने के साथ-साथ आपकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है।
छोटी गलती, बड़ा नुकसान
टैंक फुल कराने की आदत भले ही सुविधाजनक लगे, लेकिन यह लंबे समय में नुकसानदायक साबित हो सकती है। इसलिए अगली बार पेट्रोल भरवाते समय सावधानी जरूर बरतें।
