Army Office की रॉयल सवारी, जानिए कौन सी गाड़ियां बनती हैं शूरवीरों की पसंद
सर्वोच्च सैन्य रैंक पर पहुंचने वाले अधिकारी न केवल सेना की पहचान होते हैं, बल्कि उनका रहन-सहन और इस्तेमाल की जाने वाली चीजें भी खास होती हैं। इन्हीं में से एक है वह गाड़ी, जिसे Field Marshal चलाते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Army Car जो उनके लिए होती है सेफ। (सौ. X)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय सेना का गौरव और शान माने जाने वाले Army Office का ओहदा बहुत विशेष होता है। इस सर्वोच्च सैन्य रैंक पर पहुंचने वाले अधिकारी न केवल सेना की पहचान होते हैं, बल्कि उनका रहन-सहन और इस्तेमाल की जाने वाली चीजें भी खास होती हैं। इन्हीं में से एक है वह गाड़ी, जिसे Army Office अपने आधिकारिक और कई बार निजी कामों के लिए चुनते हैं।
मजबूत, भरोसेमंद और विशिष्ट गाड़ियां
Army Office जैसी उच्च रैंक के अधिकारियों के लिए जो गाड़ियां चुनी जाती हैं, उनमें मजबूती, भरोसेमंद प्रदर्शन और ऑफ-रोड क्षमता बेहद जरूरी मानी जाती है। आमतौर पर वे टाटा सफारी स्टॉर्म, महिंद्रा स्कॉर्पियो या Toyota Land Cruiser जैसी दमदार SUV का इस्तेमाल करते हैं। इन गाड़ियों को सेना की कठिन और विविध परिस्थितियों के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किया जाता है।
गाड़ियों में क्या होते हैं खास फीचर्स?
Army Office के लिए तैयार की गई गाड़ियों में विशेष सुरक्षा उपाय किए जाते हैं। जैसे कि –
सम्बंधित ख़बरें
100 बिलियन डॉलर निवेश और 10 लाख नौकरियां! नॉर्वे और भारत के बीच हुई बड़ी डील, आतंकवाद पर भी गरजे PM मोदी
कार की चाबी को फॉइल में लपेट रहे लोग, वजह जानकर चौंक जाएंगे, मिनटों में चोरी हो सकती है आपकी कार
अब नहीं चलेगी पुरानी गाड़ी? सरकार का बड़ा नियम, टेंशन खत्म या बढ़ेगी परेशानी
मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
- बुलेटप्रूफ बॉडी
- सैटेलाइट कम्युनिकेशन सिस्टम
- एडवांस्ड नेविगेशन टेक्नोलॉजी
- हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और चारों पहियों में ड्राइव (4X4) सिस्टम
इन सभी सुविधाओं का मकसद यह है कि गाड़ी किसी भी मुश्किल भरे इलाक़े में आसानी से चल सके और अधिकारी की सुरक्षा में कोई कमी न रहे।
सेना के भरोसेमंद ब्रांड्स
भारतीय सेना में दशकों से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और टोयोटा जैसी कंपनियों की गाड़ियों का भरोसे से इस्तेमाल होता रहा है। Army Office जैसे शीर्ष अधिकारियों के लिए अक्सर इन्हीं कंपनियों की विशेष रूप से कस्टमाइज्ड SUV को चुना जाता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारों की राय
सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, “Field Marshal के लिए गाड़ी का चुनाव केवल सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा और प्रतिष्ठा का भी प्रतीक होता है। यही वजह है कि हमेशा ऐसी गाड़ियां ली जाती हैं, जो हर मोर्चे पर परफॉर्म कर सकें।”
