मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
Upcoming Car Launches May 2026: मई 2026 में कई नई कारें लॉन्इच होने के लिए तैयार है। जो वाहन खरीदने वालों के लिए नए ऑप्सन को जन्म देगी, और ये सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में होने वाला है।
- Written By: सिमरन सिंह
Car Launch (Source. Gemini)
May 2026 Car Launch List: भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर इस अप्रैल के महीना में नई लॉन्च से भरा हुआ था और अब मई 2026 भी ऑटो प्रेमियो के लिए कम धमाकेदार नहीं होने वाला है। ऐसे में इस महीने अगर आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो इस महीने लॉन्च होने वाली गाड़ियों की लिस्ट के बारे में जानना आपके लिए फायदे का सौदा होगा। इस मई के महीने में सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई बड़ी कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Honda City Facelift: पुराने लुक में नया तड़का
एक समय ऐसा भी था जब मिड-सेगमेंट की सबसे पसंदीदा सेडान Honda City रहा करती थी और अब वहीं Honda City अपना फेसलिफ्ट वर्जन 22 मई को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं यह मौजूदा जनरेशन का दूसरा फेसलिफ्ट होगा, जिसको देखते हुए उम्मीद है कि एक्सटीरियर कुछ खास ही होगा, साथ ही केबिन में कई नए फीचर्स को भी जोड़े जाएंगे।
नए फेसलिफ्ट वर्जन में वेंटिलेटेड सीट्स, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। वहीं इंजन पर नजर डाले तो इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 121 hp और 126 hp वाला हाइब्रिड सेटअप भी दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ड्राइविंग में नींद आई तो बजेगा अलार्म, गंगा एक्सप्रेसवे पर Music Road का कमाल, जानिए इसके पीछे का साइंस
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
80 करोड़ की बाइक, Neiman Marcus Fighter इतनी महंगी क्यों? जानिए वो फीचर्स जो आम स्पोर्ट्स बाइक में नहीं मिलते
CNG, Hybrid या Electric: मिडिल क्लास के लिए कौन सी कार है सबसे सस्ती और फायदेमंद?
Honda ZR-V: प्रीमियम SUV सेगमेंट में एंट्री
Honda City Facelift के अलावा 22 मई को ही Honda ZR-V भी लॉन्च हो सकती है। जो कंपनी की भारत में फ्लैगशिप SUV होगी, वहीं इसकी कीमत की बात करें तो इसको 40 से 50 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। फीचर्स पर नजर डाले तो इसमें 2.0 लीटर फोर-सिलेंडर हाइब्रिड इंजन मिलेगा, जो करीब 180 hp की पावर देगा। वहीं इसका सीधा मुकाबला प्रीमियम 5-सीटर SUVs से होने वाला है।
MG Majestor: Fortuner को टक्कर देने की तैयारी
वैसे तो MG Majestor की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और अब कंपनी मई महीने में इसकी कीमत का ऐलान कर सकती है। कहां जा रहा है कि यह SUV सीधे Toyota Fortuner को टक्कर देने वाली है। कीमत में ये 40 से 50 लाख रुपये की रेंज में आने वाली है, साथ ही यह गाड़ी फीचर्स और रोड प्रेजेंस के मामले में मजबूत दावेदार के रूप में देखी जा रही है।
Tata Sierra EV: इलेक्ट्रिक सेगमेंट में बड़ा धमाका
भारत में इलेक्ट्रिक कारों के बढ़ते ट्रेंड के बीच Tata Sierra EV को लेकर मई में बड़ी जानकारी सामने आ सकती है। मिली जानकारी के अनुसार यह कार टाटा के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Harrier EV से कम कीमत में में लॉन्च हो सकती है और इसका सीधा मुकाबला Hyundai Creta Electric, Maruti e Vitara और Mahindra BE 6 जैसी गाड़ियों से होगा।
ये भी पढ़े: ड्राइविंग में नींद आई तो बजेगा अलार्म, गंगा एक्सप्रेसवे पर Music Road का कमाल, जानिए इसके पीछे का साइंस
Skoda Kodiaq RS: स्पोर्टी SUV का जलवा
स्पोर्टी SUV को पसंद करने वालों के लिए Skoda Kodiaq RS मई में लॉन्च हो सकती है। जिसकी कीमत 57 से 60 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। जानकारी में बताया जा रहा है कि यह SUV महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 231 kmph तक जा सकती है।
मई में मिलेगा हर बजट और जरूरत का ऑप्शन
इन सभी लॉन्च की लिस्ट से यह साफ होता है कि मई 2026 कार बाजार के लिए बेहद खास महीना होने वाला है। वहीं कार खरीदने वालों के लिए इस महीने सेडान से लेकर प्रीमियम SUV से लेकर इलेक्ट्रिक कार तक कई खास ऑप्सन है। जिसमें से वह अपनी पसंद का चुनाव कर सकते है।
