चार्जिंग की टेंशन खत्म, 792KM रेंज वाली EV ने मचाया तहलका, पेट्रोल कारों को दे रही कड़ी टक्कर

Mercedes-Benz CLA 250+: इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बढ़ता जा रहा है। पहले एक समय था जब लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले सबसे ज्यादा उसकी रेंज को लेकर चिंता करते थे लेकिन अब EV की तस्वीर बदल गई है।
EV with a 792 km range Mercedes-Benz CLA 250+
Mercedes-Benz CLA 250+ (Source. Mercedes-Benz)
Published on
Updated on

Electric Car Rang: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले एक समय था जब लोग इलेक्ट्रिक कार खरीदने से पहले सबसे ज्यादा उसकी रेंज को लेकर चिंता करते थे लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। बता दें कि नई पीढ़ी की इलेक्ट्रिक कारें इतनी लंबी रेंज देने लगी हैं कि वे कई पेट्रोल और डीजल कारों को भी चुनौती देने की क्षमता रखती है। जिसका एक उदाहरण मर्सिडीज-बेंज की नई CLA 250+ इलेक्ट्रिक कार है जिसने अपनी शानदार ड्राइविंग रेंज से सभी को हैरान कर दिया है।

एक बार चार्ज 792 किलोमीटर तक सफर

Mercedes-Benz CLA 250+ के बारे में बताए तो इसमें 85kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। वहीं कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 792 किलोमीटर तक चल सकती है। लेकिन असल हालत में यह रेंज कुछ कम हो सकती है जो 550 से 600 किलोमीटर तक का सफर आराम से तय करने लायक बताई जा रही है। वहीं इसी कार में इतनी लंबी रेंज मिलने का मतलब है कि शहर में रोजाना कार चलाने वाले कई लोगों को महीने में केवल एक या दो बार ही चार्जिंग की जरूरत पड़ने वाली है।

टेस्ट ड्राइव में भी दिखी दमदार क्षमता

जानकारी के लिए बता दें कि शहरी सड़कों पर टेस्ट ड्राइव के दौरान इस कार ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। टेस्ट के दौरान बैटरी में 84 प्रतिशत चार्ज रहने पर भी डिस्प्ले पर 530 किलोमीटर से अधिक की रेंज दिखाई दे रही थी और पूरे ड्राइविंग अनुभव के दौरान अनुमानित रेंज 500 किलोमीटर से नीचे नहीं गई। जो यह तो साफ करता है कि आधुनिक इलेक्ट्रिक कारें अब केवल शहर के भीतर चलने वाले वाहनों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि दिल्ली से जयपुर जैसी लंबी रोड ट्रिप भी बिना किसी बड़ी चिंता के कर पाएगी।

रेंज के साथ परफॉर्मेंस भी शानदार

कार की और खासियतों को देखेत तो लंबी रेंज के पीछे सिर्फ बड़ी बैटरी नहीं बल्कि इसका एयरोडायनामिक डिजाइन, टू-स्पीड गियरबॉक्स और एडवांस रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम ने भी खास काम किया है। इसको देखते हुए जब ड्राइवर ब्रेक लगाता है या एक्सीलेटर छोड़ता है तो कुछ ऊर्जा वापस बैटरी में स्टोर हो जाती है।

वहीं कार के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 272bhp की सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो तेज एक्सीलरेशन और स्पोर्टी ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है। बता दें कि यह कार खासतौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो नई तकनीक, प्रीमियम फीचर्स और शानदार ड्राइविंग फील की तलाश में हैं।

क्या EV का भविष्य अब और मजबूत होगा?

इस नए कार को देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री भारतीय बाजार में EV अपनाने की रफ्तार को तेज कर सकती है। जब एक इलेक्ट्रिक कार पेट्रोल कारों के बराबर या उससे ज्यादा दूरी तय करने लगे तो यूजर्स का भरोसा मजबूत हो जाता है। जिससे आने वाले सालो में ऐसी तकनीक भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार को पूरी तरह बदलकर रख देगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com