

Delhi NCR Taxi Service: भारत के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार में एक नया नाम जुड़ दिया गया है। बता दें कि Green SM ने आधिकारिक तौर पर दिल्ली NCR में अपनी इलेक्ट्रिक कैब सेवा शुरू कर दी है। वहीं इस खास लॉन्च के साथ VinFast Limo Green इलेक्ट्रिक SUV भी पहली बार भारतीय सड़कों पर कमर्शियल पैसेंजर ट्रांसपोर्ट के रूप में उतरी है। इसको लेकर खास बात यह है कि भारत Green SM का पांचवां अंतरराष्ट्रीय बाजार बन गया है।
बता दें कि Green SM ने शुरुआत से ही केवल इलेक्ट्रिक वाहनों पर काम किया है। जिसको लेकर कंपनी फिलहाल दिल्ली NCR के प्रमुख इलाकों में सेवा देने शुरु कर दिया है और मांग के अनुसार धीरे-धीरे कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है। इस खास लॉन्च को विश्व पर्यावरण दिवस के साथ जोड़ा गया है जिससे कंपनी ने खुद को एक टिकाऊ शहरी परिवहन विकल्प के तौर पर सबसे सामने पेश किया है।
इस सेवा का मुख्य आकर्षण VinFast Limo Green रही जिसे खास तौर पर यात्री परिवहन के लिए बनाया गया है। यह एक 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV तीन पंक्तियों वाली केबिन के साथ आती है जिससे परिवार, एयरपोर्ट ट्रांसफर, कॉर्पोरेट यात्रा और इंटरसिटी सफर आराम से कर सकता है।
वहीं कंपनी ने फीचर्स के बारे में बताया है कि इसमें 60.13 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो एक बार चार्ज होने पर 517 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसके साथ ही DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के जरिए बैटरी को 10 से 70 प्रतिशत तक केवल 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इतना ही नहीं SUV में 201 bhp की पावर और 280 Nm टॉर्क देने वाला इलेक्ट्रिक मोटर लगाया गया है।
Green SM Limo को खास Secure-to-Safe सिस्टम दिया गया है जिसमें अंदर और बाहर कैमरे, AI आधारित मॉनिटरिंग तकनीक और ड्राइवर व यात्रियों के लिए इमरजेंसी सहायता बटन को जोड़ जा चुका है। वहीं पीने का पानी, वेट टिश्यू और अन्य सुविधा फीचर्स भी इसमें शामिल किए गए है। इसके साथ ही कंपनी का कहना है कि सभी ड्राइवरों को इलेक्ट्रिक वाहन संचालन, सड़क सुरक्षा और ग्राहक सेवा से संबंधित विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। जिस कारण से इन्हें Green Drivers कहा जा रहा है और सेवा का Ride 5 Star दर्शन सुरक्षा, पेशेवर व्यवहार और बेहतर ग्राहक अनुभव पर ही आधारित होगा।
कुछ समय से भारत इलेक्ट्रिक वाहन की मांग तेज हो गई है ऐसे में Green SM का आना खास है। इसके बारे में बताए तो इसकी स्थापना 2023 में वियतनाम में हुई थी और इसके बाद कंपनी ने लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस सहित कई एशियाई बाजारों में इसे विस्तार किया और अब दिल्ली NCR को भारत में पहला आधार बनाकर कंपनी अब दुनिया के सबसे बड़े मोबिलिटी बाजारों में अपनी अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार है।