इंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
Engine Oil Tips: किसी भी कार की बेहतर और लंबी उम्र का राज उसकी परफॉर्मेंस और इंजन का अच्छा होना होता है। ऐसे में कार के इंजन को स्वस्थ रखने में इंजन ऑयल की भूमिका सबसे जरूरी होती है।
- Written By: सिमरन सिंह
Engine Oil (Source. Freepik)
Identifying Fake Engine Oil: किसी भी कार की बेहतर और लंबी उम्र का राज उसकी परफॉर्मेंस और इंजन का अच्छा होना होता है। ऐसे में कार के इंजन को स्वस्थ रखने में इंजन ऑयल की भूमिका सबसे जरूरी होती है लेकिन अफसोस की बात यह है कि ज्यादातर लोग इंजन ऑयल की क्वालिटी पर ध्यान ही नहीं देते। देखा तो यह भी गया है कि कई बार अनजाने में लोग नकली या खराब इंजन ऑयल का इस्तेमाल भी कर लेते है। जिसका खराब असर धीरे-धीरे इंजन पर दिखाई देने लगता है।
इस तरह से होने वाली हानी को लेकर ऑटो एक्सपर्ट्स कहते है कि खराब या नकली ऑयल न सिर्फ इंजन की क्षमता कम करता है बल्कि भविष्य में भारी रिपेयरिंग खर्च को भी बढ़ाती है। ऐसी स्थिति के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आपकी कार में इस्तेमाल हो रहा इंजन ऑयल असली और सही गुणवत्ता वाला है या नहीं।
ऑयल का रंग और टेक्सचर बताएगा पूरी सच्चाई
कुछ खास तरीको में से एक तरीका इंजन ऑयल की गुणवत्ता जांचने का उसके रंग और गाढ़ापन देखना भी है। बताया जाता है कि नया और अच्छी गुणवत्ता वाला ऑयल आमतौर पर हल्के सुनहरे या एंबर रंग का होता है। वहीं अगर ऑयल बहुत ज्यादा काला, गाढ़ा या उसमें गंदगी के कण नजर आएं तो यह खराब होने का संकेत माना जाता है। इतना ही नहीं नकली ऑयल कई बार जरूरत से ज्यादा पतला या पानी जैसा महसूस भी होता है। वहीं अगर ऑयल से जलने जैसी तेज बदबू आए तो इसे नजरअंदाज करना आपकी गाड़ी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
Tesla ने भारत में लॉन्च किया नया Model Y Premium, 500KM रेंज, लग्जरी केबिन और कम EMI ने मचाई हलचल
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
पैकिंग देखकर भी पकड़ सकते हैं नकली ऑयल
नकली इंजन ऑयल को पहचानने के लिए उसकी पैकेजिंग को भी देखा जा सकता है। बताया जाता है कि असली ब्रांड्स की बोतलों पर प्रिंटिंग साफ और प्रोफेशनल होती है। अगर लेबल धुंधला दिखे, स्पेलिंग में गलती हो या पैकेजिंग घटिया लगे तो सावधान हो जाए। इसके अलावा आजकल कई कंपनियां QR कोड और बैच नंबर भी देती हैं। जिन्हें स्कैन करके प्रोडक्ट की असलियत की पुष्टि की जा सकती है। वहीं किसी भी पैकेजिंग की टूटी हुई सील या ढीली कैप भी नकली या छेड़छाड़ किए गए प्रोडक्ट का संकेत होती है।
कार का व्यवहार भी देता है संकेत
अगर आपकी कार इंजन ऑयल इस्तेमाल करने के बाद पहले जैसी स्मूथ नहीं चल रही, इंजन से खट-खट की आवाज आ रही है या गाड़ी जरूरत से ज्यादा गर्म हो रही है तो इसकी वजह खराब इंजन ऑयल का इस्तेमाल हो सकता है। बताया जाता है कि खराब इंजन ऑयल सही लुब्रिकेशन नहीं दे पाता जिससे इंजन के पार्ट्स तेजी से घिसने लगते हैं। वहीं खराब तेल का असर माइलेज, पिकअप और इंजन की कुल परफॉर्मेंस पर पड़ता है। इसके अलावा कई गंभीर मामलों में इंजन सीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
ये भी पढ़े: Maruti की 5 नई कारें मचाएंगी धूम, Brezza Facelift से लेकर Electric MPV तक, कार लवर्स के लिए सुनहेरा मौका
थोड़ी सावधानी बचा सकती है हजारों रुपये
नकली इंजन ऑयल को लेकर विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इंजन ऑयल हमेशा अधिकृत डीलर या भरोसेमंद विक्रेता से ही खरीदें। इसके साथ बीच-बीच में ऑयल की जांच और निर्धारित अंतराल पर बदलाव कराते रहें। आपके द्वारा किया छोटा सा काम आपके बड़े खर्च और इंजन की महंगी मरम्मत से बचा सकती है।
