कार चोरी से बचना चाहते हैं? Engine locking system है आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल
कार इंसान की मेहनत, भावना और सुरक्षा से जुड़ा होता है। वहीं अगर कोई चोर आपकी महंगी कार को कुछ ही मिनटों में उड़ा ले जाए, तो नुकसान सिर्फ पैसों का नहीं भावना का भी होता है।
- Written By: सिमरन सिंह
engine locking feature में क्या क्या होगा। (सौ. Freepik)
कार केवल एक वाहन नहीं होती, यह इंसान की मेहनत, भावना और सुरक्षा से भी गहराई से जुड़ी होती है। सोचिए, अगर कोई चोर आपकी महंगी कार को कुछ ही मिनटों में उड़ा ले जाए, तो नुकसान सिर्फ पैसों का नहीं, बल्कि मानसिक तनाव और असुरक्षा का भी होगा। इस खतरे को देखते हुए ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी कंपनियां अब एडवांस सिक्योरिटी फीचर्स पर तेजी से काम कर रही हैं।
इंजन लॉकिंग सिस्टम: कार सुरक्षा का स्मार्ट तरीका
आज की स्मार्ट सेफ्टी टेक्नोलॉजी में सबसे भरोसेमंद नाम बन चुका है – इंजन लॉकिंग सिस्टम। यह फीचर तब तक आपकी कार का इंजन स्टार्ट नहीं होने देता जब तक उसे वैध चाबी, सही सिग्नल या अधिकृत पहचान नहीं मिलती। “लॉक तोड़ना आसान हो सकता है, लेकिन इंजन स्टार्ट करना नामुमकिन – जब तक पहचान असली न हो।”
मोबाइल से करें इंजन लॉक, पाएं रियल टाइम लोकेशन
इंजन लॉकिंग सिस्टम को मोबाइल एप या रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। यदि आपकी कार किसी संदिग्ध जगह पर पार्क है, तो आप बस एक क्लिक में इंजन लॉक कर सकते हैं। इसके साथ ही GPS ट्रैकिंग फीचर भी आपको कार की लाइव लोकेशन जानने की सुविधा देता है।
सम्बंधित ख़बरें
5 लाख से कम में नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये 4 Maruti कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Maruti की कार खरीदने वालों को बड़ा झटका, कई मॉडल हुए महंगे, लेकिन इस SUV पर मिली 38,000 की बड़ी राहत
बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना
कैसे काम करता है इंजन लॉकिंग सिस्टम?
इस सिस्टम को कार की ECU (Electronic Control Unit) से जोड़ा जाता है। जब तक RFID चिप वाली चाबी, मोबाइल सिग्नल या अधिकृत कमांड न मिले, इंजन स्टार्ट नहीं होगा।
इसमें चार मुख्य कम्पोनेंट्स होते हैं:
- RFID चाबी – यूनिक कोड वाली स्मार्ट चाबी
- GPS मॉड्यूल – कार की लोकेशन ट्रैक करता है
- मोबाइल एप कंट्रोल – लॉक/अनलॉक के लिए
- रिले कंट्रोल यूनिट – इंजन के इग्निशन या फ्यूल सिस्टम को रोकती है
कोई भी अनधिकृत व्यक्ति यदि कार स्टार्ट करने की कोशिश करता है, तो यह सिस्टम इंजन को तुरंत ब्लॉक कर देता है और अलर्ट भेजता है।
तीसरी बार लगातार हुंडई क्रेटा बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
कार चोरी से बचने के जरूरी टिप्स
- हमेशा इंजन लॉकिंग फीचर का उपयोग करें
- GPS ट्रैकर अनिवार्य रूप से लगवाएं
- अफ्टरमार्केट इंजन लॉकिंग सिस्टम अपनाएं
- रिमोट कट-ऑफ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करें
