सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 50KM चलेगी ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत 3.25 लाख से शुरू

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच, एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार पेश की गई है जो बजट और फीचर्स से भरपूर है। पुणे स्थित स्टार्टअप Vayve Mobility द्वारा बनाई गई Vayve Eva लोगों की पसंद बन रही है।
सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 50KM चलेगी ये इलेक्ट्रिक कार, कीमत 3.25 लाख से शुरू
कार जो धूप से भी चार्ज हो सकती है। (सौ. EVA)
Published on
Updated on

Pune News: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर तेजी से बढ़ती दिलचस्पी के बीच एक देसी स्टार्टअप ने ऐसी इलेक्ट्रिक कार पेश की है जो बजट में भी है और फीचर्स से भी भरपूर। पुणे स्थित स्टार्टअप Vayve Mobility द्वारा बनाई गई Vayve Eva अब देश की सबसे सस्ती और कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है, जिसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

तीन वैरिएंट, 125 से 250 किमी तक की रेंज

Vayve Eva को तीन बैटरी ऑप्शन में पेश किया गया है:

  • 9kWh बैटरी – 125 किमी की रेंज
  • 12.6kWh बैटरी – 175 किमी की रेंज
  • 18kWh बैटरी – 250 किमी की रेंज

यह कार शहरी आवागमन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रही है।

5 मिनट की चार्जिंग में 50 किमी की दूरी

Vayve Eva को AC चार्जर से 10 से 90% तक चार्ज होने में करीब 5 घंटे लगते हैं, लेकिन DC फास्ट चार्जर की मदद से ये कार सिर्फ 5 मिनट में 50 किमी की रेंज हासिल कर लेती है। 10 से 70% चार्जिंग के लिए केवल 20 मिनट लगते हैं।

सोलर एनर्जी से चलेगी कार

Vayve Eva की रूफ पर सोलर पैनल इंस्टॉल किया जा सकता है, जिससे हर साल करीब 3,000 किमी तक का फ्री ट्रैवल मिल सकता है। धूप से चार्ज होने वाली यह कार पर्यावरण के अनुकूल विकल्प बन जाती है।

साइज छोटा, परफॉर्मेंस दमदार

इस कार की लंबाई 2950 मिमी, चौड़ाई 1200 मिमी और ऊंचाई 1590 मिमी है। यह 3 लोगों को बैठाने की क्षमता रखती है – आगे एक ड्राइवर और पीछे दो पैसेंजर। 0 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5 सेकेंड में पकड़ती है और टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा है।

फीचर्स भी जबरदस्त

Vayve Eva में मिलते हैं:

  • डुअल टचस्क्रीन
  • एंड्रॉइड ऑटो व एपल कार प्ले
  • 6-वे पावर ड्राइवर सीट
  • पार्किंग सेंसर और रियर कैमरा
  • की-लैस एंट्री और ग्लास सनरूफ
  • टॉप वैरिएंट में क्लाइमेट कंट्रोल और चिलर

कीमत कितनी है?

  • नोवा (9kWh) – ₹3.25 लाख
  • स्टेला (12.6kWh) – ₹3.99 लाख
  • वेगा (18kWh) – ₹4.49 लाख

Vayve Eva एकदम परफेक्ट है उन परिवारों के लिए जो किफायती, पर्यावरण-हितैषी और स्टाइलिश सिटी कार की तलाश में हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com