- Hindi News »
- Automobile »
- E Scooter Is Being Sold For The Same Price As Maruti And Tata Cars Know Why It Is Special
जितने में आ जाती है मारुति और टाटा की कार, उतने में बिक रहा ये स्कूटर…जानिए क्यों है खास
भारत में एक ऐसा स्कूटर बिता है जिसकी कीमत मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू से भी ज्यादा है। चलिए आपको बतातें है कि वो स्कूटर कौन सा है और इसमें ऐसा क्या खास है।
- Written By: अक्षय साहू

बीएमडब्ल्यू सी 400 जीटी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क : भारत में 8 से 10 लाख रुपये के बीच में मारुति सुजुकी ब्रेज़ा, टाटा नेक्सन और हुंडई वेन्यू जैसी कार आ जाती है, लेकिन सोचिए देश में एक ऐसा स्कूटर भी बिकता है जिसकी कीमत इन सभी कारों से ज्यादा है।
चलिए आपको बताते हैं कि वो स्कूटर कौन सा है और इसमें ऐसा क्या खास है। इसके चलते इसकी कीमत ब्रेज़ा और नेक्सन जैसी कारों से भी ज्यादा है।
किस कंपनी का है स्कूटर
इस वर्ल्ड क्लास स्कूटर को बनाने वाली कंपनी का नाम BMW है, जो दुनियाभर में लग्जरी कार बनाने के लिए प्रसिद्ध है। BMW के इस स्कूटर का नाम BMW C 400 GT है, जिसकी भारत में एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख रुपये है। जो टाटा नेक्सन और मारुति ब्रेजा से ज्यादा है। भारत में टाटा नेक्सन एक्स-शोरूम प्राइस 8.99 लाख रुपये से शुरू होता है वहीं सुजुकी ब्रेजा एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
Honda की बड़ी तैयारी भारत में मचाएगी धूम, 2030 तक लॉन्च होंगी 10 से ज्यादा नई SUV और EV कारें
Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा रहा धूम, 100KM रेंज और कीमत जेब के लिए नहीं पड़ेगी भारी
गर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
पेट्रोल में अब मिलेगा ज्यादा Ethanol, सरकार का बड़ा फैसला, आपकी गाड़ी पर पड़ सकता है असर
पावरफुल है BMW C 400 GT
BMW C 400 GT परफॉर्मेंस के मामले में दमदार है। कंपनी अपने इस स्कूटर में 350cc का पावरफुल इंजन देती है, जो 34 hp की पावर और 35 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। BMW का दावा है कि स्कूटर 28.57 किमी तक का माइलेज दे सकती है। इसके अलावा ये स्कूटर सिर्फ 3.5 सेकेंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ लेता है।
खास है डिजाइन
BMW ने इस स्कूटर को सिटी मोबिलिटी के हिसाब डिजाइन किया गया है, साथ ही लंबी यात्रा को ध्यान में रखते हुए इसमें 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। BMW C 400 GT में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बड़ी विंड स्क्रीन, बड़ा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्क्रीन और 129 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। ये यूरो 5+ स्टैंडर्ड के स्कूटर हैं।
ड्राइवर सेफ्टी भी करता है सुनिश्चित
BMW का ये स्कूटर पावरफुल और फीचर्स से लेस होने के साथ ड्राइवर सेफ्टी के लिए भी परफेक्ट है। स्कूटर के बूटस्पेस में एक फ्लैप दिया गया है जिसमें जैसे ही हेलमेट रखा जाता है, तो फ्लैप नीचे चला जाता है। इसके बाद हेलमेट निकालकर जब तक इसके फ्लैप को ऊपर नहीं आ जाता, तब तक ये स्कूटर स्टार्ट नहीं होता। इस तरह स्कूटर को बिना हेलमेट पहने चलाया ही नहीं जा सकता है।
E scooter is being sold for the same price as maruti and tata cars know why it is special
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
New York Shipyard Fire: न्यूयॉर्क शिपयार्ड में भीषण आग और विस्फोट, 1 की मौत, 36 घायल
May 23, 2026 | 11:06 AMMumbai Metro 3 की एक्वा लाइन पर तकनीकी खराबी, पीक आवर्स में एक घंटे ठप रही सेवा
May 23, 2026 | 11:05 AMनागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
May 23, 2026 | 10:57 AMGoogle में नौकरी मिलते ही मां की आंखों में आए आंसू, बेटे के लिए माता-पिता का रिएक्शन हुआ वायरल
May 23, 2026 | 10:55 AMदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
May 23, 2026 | 10:53 AMSlum Free Mumbai: मुंबई को झोपड़पट्टी मुक्त बनाने का महा मिशन, महायुति सरकार का 35 लाख घरों का लक्ष्य
May 23, 2026 | 10:52 AMMeta ने चुपके से लॉन्च किया Forum ऐप, Reddit को देगा सीधी टक्कर
May 23, 2026 | 10:48 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














