Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दशहरा-दिवाली से ऑटो सेक्टर में आया बूस्ट, पेट्रोल वाहनों का जलवा कायम, नागपुर में EV की बढ़ी डिमांड

Automobile Sector अक्टूबर माह में पॉजिटिव मूड आ गया। इस वर्ष जनवरी के बाद अक्टूबर माह में सर्वाधिक वाहन बिक्री दर्ज की गई। नागपुर में तीनों आरटीओ मिलाकर बिक्री का आंकड़ा एक लाख से ऊपर पहुंच गया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Oct 23, 2025 | 08:44 AM

ऑटोमोबाइल सेक्टर (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Auto-Sector: एक ही माह में दशहरा-दिवाली होने का बंपर लाभ ऑटो सेक्टर को मिला। इतना ही नहीं, जीएसटी कम होने से खरीदारों की मानसिकता भी सकारात्मक हुई। ऑटो डीलरों का कहना है कि ये आंकड़े तो उत्साहजनक हैं ही, अभी भी अनेक वाहनों का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है। माह के अंत तक अंतिम स्थिति पता चल सकेगा लेकिन एक माह में तीनों आरटीओ मिलाकर 14,987 वाहनों की बिक्री काफी अच्छा सकेत है।

विक्रेताओं को उम्मीद है कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा क्योंकि वाहनों की कीमतों में भारी कमी आई है और लोग नए वाहन खरीदने के लिए प्रेरित होंगे। सितंबर बहुत अधिक सकारात्मक दिखाई नहीं दिया। अक्टूबर काफी उफान के साथ शुरुआत कर चुका था। अब 22 तारीख तक रिकॉर्ड भी बना चुका है। टू- व्हीलर सेगमेंट से लेकर फोर-व्हीलर तक की अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली। डीलरों की मानें तो इस महीने ने काफी ‘ग्रोथ’ दिया।

आरटीओ रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा बढ़ेगा

विदर्भ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज पांडे कहते हैं कि लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। हालांकि लंबी चली बारिश से ग्रामीण भागों में बहुत ज्यादा उठाव देखने को नहीं मिला परंतु इस बार दिवाली का बाजार काफी अच्छा रहा है। अभी भी डीलरों के पास काफी बुकिंग है जिसे आगे डिलीवरी दी जाएगी।

कई लोगों ने लेट निर्णय लिया जिसके कारण दिवाली पर उन्हें वाहन नहीं मिल पाए। वाहनों की आपूर्ति एक मुख्य समस्या बनी है। लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अनेक मॉडल मार्केट में उपलब्ध नहीं था लेकिन लोगों ने बुकिंग कराई है। इसलिए आरटीओ रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगा।

अब तक 1,29, 882 वाहन बिके

इस पूरे वर्ष को देखें तो नागपुर में तीनों आरटीओ मिलाकर बिक्री का आंकड़ा एक लाख से ऊपर पहुंच गया है। चालू वर्ष में अब तक 1,29,882 वाहनों की बिक्री हो चकुी है। यह पहले की तुलना में बेहतर है। आरटीओ के आंकड़े बताते हैं कि 22 अक्टूबर तक एमएच-49 में सर्वाधिक 55,959 वाहनों का पंजीयन हुआ। इसके बाद एमएच-40 में 48,296 वाहन धारकों ने वाहनों का पंजीयन कराया। एमएच-31 में अब वाहनों का रजिस्ट्रेशन कम हो गया है। यहां पर चालू वर्ष में 24,627 वाहन पंजीकृत हुए।

हर दूसरे व्यक्ति के पास वाहन

नागपुर जिले की वोटर लिस्ट देखी जाए तो जिले में लगभग 45-46 लाख वोटर हैं। आरटीओ के आंकड़े बताते हैं कि जिले में वर्तमान में वाहनों की संख्या 24,78,780 पहुंच चुकी है। स्पष्ट है कि अब लगभग हर दूसरे वयस्क के पास वाहन उपलब्ध हो गया है। वाहन आज छात्र से लेकर कामकाजी तक के लिए जरूरत बन चुके हैं। यही कारण है कि आज प्रत्येक घर में वाहनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

नागपुर में ईवी की बिक्री बढ़ी

आरटीओ आधारित वाहनों की संख्या

  • 8,52,386 वाहन एमएच-49 में
  • 8,74,766 वाहन एमएच-40 में
  • 7,51,628 वाहन एमएच-31 में
  • 24,78,780 नागपुर जिले में अब तक कुल वाहन
  • 1,29, 882 वाहन वर्ष 25 में बिके

यह भी पढ़ें – Gold-Silver: सोने में 6,700 और चांदी में 10,700 की भारी गिरावट! निवेशकों के लिए क्या है अगला कदम?

इस प्रकार बढ़ते चले गए वाहन

माह एमएच-49 एमएच-40 एमएच-31
जनवरी 7161 6228 2820
फरवरी 4610 4337 1954
मार्च 5797 5022 2523
अप्रैल 5918 5264 2443
मई 5237 4474 2216
जून 5365 4470 2326
जुलाई 5752 4541 2473
अगस्त 5862 4410 2660
सितंबर 5109 4167 2260
अक्टूबर 6369 5582 3036
चालू वर्ष में बिक्री 56959 48296 24627

 

Dussehra diwali boost auto sector petrol vehicles evs demand rises

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 23, 2025 | 08:44 AM

Topics:  

  • Automobile Business
  • Business News
  • Maharashtra
  • Nagpur

सम्बंधित ख़बरें

1

नहीं दी इच्छा मृत्यु की अनुमति, समायोजन प्रक्रिया विचाराधीन, NHM महिला कर्मी ने लिखा था पत्र

2

पुलिस की गिरफ्त में गुजरात के साइबर ठग, डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर 1.51 करोड़ की ठगी

3

सार्वजनिक माफी मांगें सुलेखा कुंभारे, बावनकुले ने 5 करोड़ रूपये की मानहानि का नोटिस भेजा

4

वानाडोंगरी में बोगस वोटिंग का मामला उजागर, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पेश किए सबूत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.