घने कोहरे में सेफ ड्राइविंग के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स, ड्राइविंग होगी आसान
कोहरे में गाड़ी चलाते समय तेज गति से बचना बेहद जरूरी है। घने कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से रिएक्शन टाइम घट जाता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। धीमी और नियंत्रित गति से गाड़ी चलाएं।
- Written By: सिमरन सिंह
Fog में गाड़ी चलाना खतरनाक हो सकता है। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: उत्तर भारत में सर्दियों के साथ घना कोहरा छाने लगा है, जिससे सड़क पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कोहरे के दौरान सेफ ड्राइविंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स को अपनाकर आप हादसों से बच सकते हैं।
1. तेज गति से बचें
कोहरे में गाड़ी चलाते समय तेज गति से बचना बेहद जरूरी है। घने कोहरे में दृश्यता कम होने की वजह से रिएक्शन टाइम घट जाता है, जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है। धीमी और नियंत्रित गति से गाड़ी चलाएं।
2. हेडलाइट का सही इस्तेमाल करें
घने कोहरे में हाई बीम हेडलाइट का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे लाइट रिफ्लेक्ट होकर विजिबिलिटी और भी कम हो सकती है। लो बीम या फॉग लाइट का उपयोग करें, जो कोहरे में बेहतर दृश्यता प्रदान करती है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
3. इंडिकेटर का उपयोग करें
कोहरे में मोड़ पर गाड़ी मोड़ते समय इंडिकेटर का सही उपयोग करें। इससे पीछे से आने वाले वाहनों को आपके दिशा बदलने का संकेत मिलेगा, जिससे टकराव की संभावना कम हो जाएगी।
4. विंडशील्ड पर ध्यान दें
कोहरे के कारण विंडशील्ड पर धुंध जम जाती है, जो दृश्यता को प्रभावित करती है। वाइपर और डिफॉगर का इस्तेमाल करें ताकि विंडशील्ड साफ रहे और आपको सड़क पर स्पष्ट रूप से दिखे।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
5. सामने चल रही गाड़ी से दूरी बनाए रखें
कोहरे में सामने चल रहे वाहन से पर्याप्त दूरी बनाकर रखें। यह दूरी आपके रिएक्शन टाइम को बढ़ा देती है, जिससे अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में टक्कर का खतरा कम हो जाता है।
सुरक्षित यात्रा की ओर
घने कोहरे में गाड़ी चलाना सावधानी और धैर्य की मांग करता है। इन टिप्स को अपनाकर आप न केवल खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों की सुरक्षा में भी योगदान दे सकते हैं।
