विदेश में गाड़ी चलाने का सपना? बिना IDP एक कदम भी नहीं बढ़ेगा, जानें पूरा प्रोसेस!
International Driving Permit: आपके पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस है, तो कई देशों में गाड़ी चलाने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) भी अनिवार्य हो सकता है।
- Written By: सिमरन सिंह
विदेश में गाड़ी चलाने का सपना? बिना IDP एक कदम भी नहीं बढ़ेगा, जानें पूरा प्रोसेस!
How to Make IDP: अगर आपके पास वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस है, तो कई देशों में गाड़ी चलाने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (IDP) भी अनिवार्य हो सकता है। बिना IDP के न केवल वाहन किराए पर लेने में दिक्कत होती है, बल्कि कई देशों में चेकपॉइंट्स पर आपकी एंट्री तक रोकी जा सकती है। ऐसे में यह परमिट आपके विदेश सफर को आसान बनाने वाला सबसे जरूरी दस्तावेज साबित होता है।
इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट क्या होता है?
IDP एक आधिकारिक दस्तावेज है जो आपके भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस का मल्टीलिंगुअल अनुवाद होता है। यह 150 से ज्यादा देशों—जैसे USA, UK, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी आदि में मान्य है। यह ध्यान रखना जरूरी है कि “IDP, आपके भारतीय लाइसेंस का विकल्प नहीं है” यानी विदेश में गाड़ी चलाते समय दोनों दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को:
सम्बंधित ख़बरें
महंगाई भत्ता सिर्फ 2% ही क्यों बढ़ा? जानिए DA बढ़ोतरी के पीछे का पूरा फॉर्मूला
इंटरनेट नहीं तो भी पेमेंट रुकेगा नहीं: UPI 123Pay से अब कॉल करके भेजें पैसे
गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे का खास नियम: ऐसे मिलेगी लोअर बर्थ सीट
BHIM UPI ऐप पर बड़ा अपडेट, अब ऐप पर ही आसानी से अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकेंगे यूजर्स
- कम से कम 18 वर्ष का होना चाहिए
- वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए
- ऐसे देश में जाना या रहना हो जहां IDP अनिवार्य है
भारत से IDP के लिए आवेदन कैसे करें?
आप दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं ऑनलाइन (परिवहन पोर्टल) और ऑफलाइन (RTO ऑफिस)।
1. ऑनलाइन आवेदन: Parivahan पोर्टल के जरिए
- parivahan.gov.in पर जाएं
- “Driving Licence Related Services” चुनें
- अपनी राज्य की लिस्ट से राज्य चुनें
- “Apply for International Driving Permit” का विकल्प चुनें
- DL नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- लगभग ₹1000 (राज्य अनुसार अलग) शुल्क का भुगतान करें
- यदि आवश्यक हो तो स्लॉट बुक करें
- प्रिंटेड फॉर्म और मूल दस्तावेज RTO में जमा करें
2. ऑफलाइन आवेदन सीधे RTO में
- अपने नज़दीकी RTO जाएं
- Form 4A भरें
- सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें
- फीस का भुगतान करें
- आमतौर पर IDP 3 से 5 कार्यदिवसों में जारी कर दिया जाता है
IDP के लिए जरूरी दस्तावेज
- वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस की कॉपी
- पासपोर्ट और वीज़ा की कॉपी
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो (3–4)
- मेडिकल सर्टिफिकेट Form 1A (कुछ RTO में आवश्यक)
- यात्रा टिकट या अन्य संबंधित प्रमाण
IDP की वैधता कितनी होती है?
भारत द्वारा जारी इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट 1 वर्ष तक वैध रहता है। इसके बाद इसे रिन्यू नहीं किया जा सकता, बल्कि दोबारा आवेदन करना पड़ता है।
ये भी पढ़े: Maruti, Mahindra, Toyota और Bajaj ने दिखाई दमदार पकड़, जानें किसने बेचे नवंबर में सबसे ज्यादा वाहन
किन देशों में भारतीय IDP मान्य है?
भारत का जारी किया गया IDP निम्न प्रमुख देशों में स्वीकार्य है: अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, इटली, दक्षिण अफ्रीका, सिंगापुर सहित 150+ देश।
ध्यान दें
विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपकी यात्रा को सुगम, सुरक्षित और कानूनी बनाता है। ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते आवेदन करना अब आसान हो गया है बस दस्तावेज पूरे हों और आप बिना किसी चिंता के विदेश में गाड़ी चला सकते हैं।
