कार में बैठते ही आती है घुटन और चक्कर? जानें बचाव के आसान तरीके
मोशन सिकनेस, खराब वेंटिलेशन या तनाव। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
कार में होती उल्टी तो करें ये काम। (सौ. Freepik)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: कई लोगों को कार में बैठते ही घुटन, चक्कर या उल्टी आने की समस्या होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे मोशन सिकनेस, खराब वेंटिलेशन या तनाव। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर सफर को आरामदायक बना सकते हैं।
मोशन सिकनेस से बचने के उपाय
- मोशन सिकनेस की दवा लें
अगर आपको कार में बैठते ही चक्कर या उल्टी जैसा महसूस होता है, तो सफर से पहले मोशन सिकनेस की दवा ले सकते हैं। यह मतली और सिर घूमने की समस्या को रोकने में मदद करती है।
- आगे की सीट पर बैठें
कार में आगे की सीट पर बैठने से शरीर का संतुलन बेहतर बना रहता है और मोशन सिकनेस की संभावना कम हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
जेब ढीली करने को हो जाइये तैयार, 25% तक महंगा हो सकता है फ्लाइट का टिकट; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Travel Essential: छुट्टियों में घूमने जा रहे हैं, तो इन आइटम्स को पैक करना न भूलें, जर्नी हो जाएगी मजेदार
New Travel Destination Muthupettai: अगर आप भी पक्षी, झील, जंगल के शौकीन है, तो घूम आइए विजय थलापति के गांव
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
- खिड़की खोलें और ताजी हवा लें
अगर सफर के दौरान घुटन महसूस हो रही है, तो कार की खिड़की खोलकर ताजी हवा लें। इससे ऑक्सीजन लेवल बढ़ेगा और चक्कर आने की समस्या कम होगी।
- खाली पेट सफर न करें
अगर आप खाली पेट कार में बैठते हैं, तो चक्कर आने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए सफर से पहले हल्का नाश्ता कर लें।
- अदरक या पुदीने की चाय पिएं
अदरक और पुदीना प्राकृतिक रूप से मोशन सिकनेस को कम करने में मदद करते हैं। सफर से पहले अदरक या पुदीने की चाय पीने से राहत मिलेगी।
- आराम करें और तनाव कम करें
कई बार तनाव और चिंता भी सफर के दौरान मोशन सिकनेस का कारण बनते हैं। कार में बैठने से पहले आराम करें और गहरी सांस लें।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
- डॉक्टर से सलाह लें
अगर आपको बार-बार कार में बैठते ही चक्कर आते हैं, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यह किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है।
अन्य जरूरी टिप्स
- कार में बैठकर पढ़ने या लिखने से बचें, इससे मतली बढ़ सकती है।
- तेज रोशनी या स्क्रीन पर ज्यादा ध्यान न दें, इससे आंखों पर असर पड़ता है।
- कार में तेज आवाज और धूम्रपान से बचें, यह घुटन और सिरदर्द को बढ़ा सकते हैं।
- इन आसान उपायों को अपनाकर आप सड़क यात्रा को आरामदायक और सुखद बना सकते हैं।
