Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों पर पूरी तरह से बैन, 1 अप्रैल से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

1 अप्रैल 2025 से कोई भी पेट्रोल पंप 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देगा। सरकार ने इस नियम को प्रभावी बनाने के लिए कड़े उपायों की घोषणा की है, जिससे राजधानी में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित किया जा सके।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Mar 04, 2025 | 03:07 AM

सरकार ने बनाए कुछ खास नियम। (सौ. Freepik)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली की नई रेखा सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत 15 साल पुराने पेट्रोल और डीजल वाहनों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

1 अप्रैल 2025 से कोई भी पेट्रोल पंप 15 साल से अधिक पुराने वाहनों को ईंधन नहीं देगा। सरकार ने इस नियम को प्रभावी बनाने के लिए कड़े उपायों की घोषणा की है, जिससे राजधानी में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित किया जा सके।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान

दिल्ली के नए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस फैसले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा: “दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाने जरूरी हैं। वाहन प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है।”

सम्बंधित ख़बरें

‘मोदी और रेखा गुप्ता को योगी ने किया एक्सपोज’, यूपी CM के बयान पर मचा बवाल! संजय सिंह ने उठाए सवाल

दिल्ली में दम घुटता है! सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजधानी को बताया ‘गैस चैंबर’, बोले- जब नीयत साफ….

Yavatmal News: गिट्टी खदान की धूल से फसलों को नुकसान, सोमवार से आंदोलन की चेतावनी

Mumbai: नवी मुंबई मनपा का एक्शन मोड, प्रदूषण फैलाने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई

उन्होंने यह भी बताया कि पेट्रोल पंपों पर स्पेशल गैजेट्स लगाए जाएंगे, जो यह जांच करेंगे कि कौन-से वाहन 15 साल से अधिक पुराने हैं। अगर वाहन इस नियम के दायरे में आता है, तो उसे ईंधन नहीं दिया जाएगा।

स्पेशल टास्क फोर्स करेगी निगरानी

सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। यह फोर्स नियमों के सख्ती से पालन पर नजर रखेगी।

  • अगर कोई वाहन नियम तोड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
  • दिल्ली में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों की भी गहन जांच होगी।
  • इस फैसले से दिल्ली के प्रदूषण स्तर को नियंत्रण में लाने में मदद मिलेगी।

ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पहले भी लागू हुए थे ऐसे नियम

दिल्ली-एनसीआर में इससे पहले भी 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को बैन किया गया था।

  • यह नियम 2021 में लागू किया गया था।
  • जिन वाहनों को इस नियम के तहत पकड़ा जाता है, उन्हें स्क्रैपिंग सेंटर भेज दिया जाता है।
  • अब 1 अप्रैल 2025 से यह नियम और सख्त होने वाला है।

इस नए नियम के लागू होने से दिल्ली में प्रदूषण स्तर को कम करने में मदद मिलेगी, लेकिन वाहन मालिकों के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन सकता है।

Complete ban on 15 year old vehicles in delhi petrol and diesel will not be available from april 1

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 04, 2025 | 03:07 AM

Topics:  

  • Air Pollution
  • Delhi Pollution
  • Petrol Diesel High Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.