वर्धा: Nayara Energy Limited ने पेट्रोल-डीजल महंगे किए, डीलर्स ने बताया मनमाना, आंदोलन की चेतावनी
नायरा एनर्जी द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि से डीलर्स और उपभोक्ताओं में नाराजगी, ऑल इंडिया डीलर्स एसोसिएशन ने जताया विरोध।
Wardha Petrol Price Hike News: नायरा एनर्जी लिमिटेड द्वारा देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि किए जाने से डीलरों और उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है।
All India Nayara Dealers Welfare Association ने इस फैसले को अचानक, एकतरफा और मनमाना बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन का कहना है कि कंपनी ने बिना किसी पूर्व परामर्श के यह निर्णय लिया, जिससे डीलरों के व्यवसाय और निवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
एसोसिएशन के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। वहीं, डीलरों को ग्राहकों की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि मूल्य निर्धारण में उनकी कोई भूमिका नहीं होती।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
छत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त से की मुलाकात, सैटिस परियोजना को मिली हरी झंडी
NEET Paper Leak: छत्रपति संभाजीनगर में AIMIM का जोरदार प्रदर्शन; इम्तियाज जलील ने की सरकार से मुआवजे की मांग
डीलर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस नहीं लिया गया, तो वे प्रमुख आपूर्ति डिपो पर संचालन बंद करने जैसे कड़े कदम उठाने को मजबूर होंगे। साथ ही सरकार और कंपनी से मांग की गई है कि भविष्य में ऐसे निर्णय लेने से पहले डीलरों से परामर्श किया जाए।
एसोसिएशन ने देशभर के सभी नायरा डीलरों से एकजुट होकर केंद्रीय स्तर पर होने वाले निर्णयों के अनुसार सामूहिक कार्रवाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है।
ग्राहक विश्वास पर असर
विशेषज्ञों के अनुसार ईंधन की कीमतों में वृद्धि से जहां उपभोक्ताओं की जेब पर दबाव बढ़ता है, वहीं डीलरों के व्यवसाय और ग्राहक विश्वास पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे को लेकर असंतोष बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
