-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Commercial Vehicle Sales May Fall In The Current Financial Year Icra Agency Report
चालू फाइनेंशल ईयर में गिर सकती है कमर्शियल व्हीकल की बिक्री, सामने आई रिपोर्ट
- Written By: अंजू वशिष्ठ
एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि उच्च आधार प्रभाव और पहले कुछ महीनों में बुनियादी ढांचा गतिविधियों पर लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के प्रभावों को देखते हुए मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (ट्रकों) की बिक्री में सालाना आधार पर चार से गिरावट आ सकती है।

कॉन्सेप्ट फोटो (सौजन्य- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: घरेलू कमर्शियल व्हीकल उद्योग की थोक बिक्री चालू वित्त वर्ष में चार से सात फीसदी तक घटने की आशंका है। पिछले साल के उच्च आधार और मांग में गिरावट से वाहन की थोक बिक्री पर प्रभाव पड़ा है। एक रिपोर्ट में बिक्री कम होने का अनुमान जताया गया है।
रेटिंग एजेंसी इक्रा (ICRA) ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की है। इक्रा लिमिटेड एक भारतीय स्वतंत्र और पेशेवर निवेश सूचना और क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया कि उच्च आधार प्रभाव और पहले कुछ महीनों में बुनियादी ढांचा गतिविधियों पर लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के प्रभावों को देखते हुए मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (ट्रकों) की बिक्री में सालाना आधार पर चार से सात फीसदी की गिरावट आ सकती है।
हल्के कमर्शियल व्हीकल की बिक्री पर भी असर
इक्रा ने कहा कि हल्के वाणिज्यिक वाहनों की थोक बिक्री में वित्त वर्ष 2024-25 में पांच से आठ प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है। उच्च आधार प्रभाव, ई-कॉमर्स गतिविधियों में सुस्ती और इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों से बिक्री में गिरावट से ऐसा होने का अनुमान है।
सम्बंधित ख़बरें
मारुति सुजुकी ने रचा इतिहास, पहली बार घरेलू बिक्री 2 लाख के पार; जुलाई में दर्ज की करीब 34% की बंपर ग्रोथ
Warning Lights In Car: कार की ये लाइट्स दे रही हैं बड़ा संकेत, अनदेखी किया तो पड़ेगा महंगा, जानें क्या है मतलब
सेकेंड हैंड कार ली है? अब RC ट्रांसफर हुआ बेहद आसान, जानिए पूरा तरीका और जरूरी कागज़
महाराष्ट्र की सड़कों पर 2025 में आई 32.78 लाख नए गाड़ियां, मु्ंबई नहीं ये शहर रहा टॉप पर
रेटिंग एजेंसी ने घरेलू वाणिज्यिक वाहन उद्योग की तेजी चालू वित्त वर्ष में थम जाने की आशंका जताते हुए कहा कि इसकी थोक बिक्री में चार से सात प्रतिशत की गिरावट आएगी। इक्रा ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में थोक बिक्री में एक प्रतिशत और खुदरा बिक्री में तीन प्रतिशत की धीमी वृद्धि रही थी।
इक्रा रेटिंग्स (ICRA Ratings) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सह-समूह प्रमुख किंजल शाह ने कहा, “वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23 में मात्रा के साथ टन भार के मामले में भी बहुत तेज वृद्धि देखी गई थी। वित्त वर्ष 2023-24 में घरेलू वाणिज्यिक वाहन मात्रा वृद्धि की रफ्तार सुस्त हो गई थी और आम चुनावों के कारण कुछ क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में क्षणिक नरमी के बीच चालू वित्त वर्ष में गिरावट का अनुमान है।”
बताया जा रहा है कि उद्योग के लिए पूंजीगत व्यय और निवेश वित्त वर्ष 2024 में 3,700 करोड़ रुपये के मुकाबले वित्त वर्ष 2025 में बढ़कर 5,900 करोड़ रुपये होने की संभावना है। मुख्यतः उत्पाद विकास, टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस से संबंधित पूंजीगत खर्च के लिए।
(एजेंसी- इनपुट के साथ)
Commercial vehicle sales may fall in the current financial year icra agency report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PM15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














