-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Cheapest Seven Seater Car In India New Renault Triber Rocks Know Its Features And Price
भारत में सबसे सस्ती सेवन सीटर कार: नई Renault Triber ने मचाया धमाल, जानिए इसके फीचर्स और कीमत
- Written By: सिमरन सिंह
Renault Triber Seven Seater Car: भारत का ऑटो सेक्टर बजट-फ्रेंडली कारों के साथ आगे बढ़ रहा है, और इस रेस में Renault Triber ने फिर से सबका ध्यान खींच लिया है।

Renault Triber में क्या है खास। (सौ. Renault)
Renault Triber Price in India: भारत का ऑटो सेक्टर लगातार नई और बजट-फ्रेंडली कारों के साथ आगे बढ़ रहा है, और इस रेस में Renault Triber ने फिर से सबका ध्यान खींच लिया है। कंपनी ने हाल ही में इस कार का नया मॉडल लॉन्च किया है, जो न सिर्फ किफायती है बल्कि अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ आती है।
सबसे किफायती सेवन सीटर कार
भारत में बेची जाने वाली Renault Triber दुनिया की सबसे सस्ती सेवन सीटर एमपीवी मानी जाती है। 5.76 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिलने वाली यह कार उन परिवारों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो बजट में बड़ी और स्टाइलिश कार की तलाश कर रहे हैं। इस प्राइस रेंज में इतनी स्पेशियस और फीचर-पैक कार शायद ही कोई और ब्रांड दे पाए।
शानदार इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन
नई Triber में पहले की तरह 1 लीटर, 3 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 72 HP की पावर और 96 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT (ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन) दोनों के ऑप्शन उपलब्ध हैं। इसके अलावा, Renault ने अपने फेसलिफ्ट मॉडल में इंजन परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाया है। ग्राहक चाहें तो इसमें CNG रेट्रोफिटमेंट भी करवा सकते हैं, जो कंपनी के डीलरशिप स्तर पर उपलब्ध है। हालांकि इसके लिए अतिरिक्त खर्च देना होगा और कंपनी इस पर 3 साल की वारंटी दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात की बारिश से Tata Motors को बड़ा झटका, Nexon-Tiago की सप्लाई पर पड़ सकता है असर
BS-3 कार और बाइक वालों के लिए जरूरी खबर, E20 पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें सरकार की चेतावनी
भारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
260KM की रेंज, 114kmph की स्पीड, लॉन्च हुई Avore Electric EX, 799 रुपये में करें बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स
सेफ्टी में भी आगे है Renault Triber
सुरक्षा के मामले में यह MPV किसी से कम नहीं है। इसमें 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलते हैं, साथ ही EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) ब्रेकिंग को स्थिर और सटीक बनाता है। कार की बिल्ड क्वालिटी मजबूत है, जिससे यह सुरक्षा के मामले में भरोसेमंद विकल्प साबित होती है।
फीचर्स से भरपूर इंटीरियर
नई Triber अब वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करती है। इसके साथ स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, और रेन सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स इसे प्रीमियम फील देते हैं। साथ ही, ड्राइवर डिजिटल डिस्प्ले ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।
ये भी पढ़े: Tata Motors ने लॉन्च किया ADAS तकनीक वाला नया वेरिएंट, रेड डार्क एडिशन ने बढ़ाई खूबसूरती
नए डिजाइन और लुक में दम
Renault Triber Facelift में डिजाइन के कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नया 2D लोगो, दमदार एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटोमैटिक DRL, और फॉग लैंप्स दिए गए हैं। इसके अलावा, ब्लैक फिनिश वाले टेल लैंप्स और रीडिजाइन ग्रिल कार को अधिक स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देते हैं।
ध्यान दें
अगर आप एक ऐसी बजट फ्रेंडली, स्टाइलिश और फैमिली कार की तलाश में हैं जो माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी का सही कॉम्बिनेशन दे तो Renault Triber आपके लिए परफेक्ट चॉइस है। यह कार सच में साबित करती है कि “किफायत में भी लक्ज़री मिल सकती है।”
Cheapest seven seater car in india new renault triber rocks know its features and price
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














