-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Citroen Will Soon Launch 7 Seater Mpv With Killer Look In India Know Some Special Features
किलर लुक के साथ 7 सीटर MPV को भारत में जल्द ही लॉन्च करेगी Citroen, जाने कुछ खास फीचर्स
- Written By: मनोज पांडे

Photo - Citroen.com
दिल्ली: फ्रांस की कार कंपनी Citroen भारत में अपनी मजबूत स्थिति बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। पिछले साल देश में दो कारों को लॉन्च करने के बाद कंपनी जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार eC3 लॉन्च करेगी। खबर यह भी है कि कंपनी जल्द ही एक कम कीमत वाली 7-सीटर एमपीवी कार (7 Seater MPV Car Citroën Berlingo) बाजार में उतार सकती है। इसका नाम सिट्रोएन बर्लिंगो (Citroën Berlingo) होने की उम्मीद है। मार्केट में इस कार का सीधा मुकाबला Maruti Ertiga और Kia Kerens से होगा। कंपनी बर्लिंगो (Citroën Berlingo) को भारतीय सड़कों पर भी टेस्ट कर रही है। आइए जानते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें…
बड़े परिवार वाले लोगों को ध्यान में रखकर किया गया डिजाइन
Citroen पहले से ही कई यूरोपीय देशों में Birlingo MPV बेचती है। कार को PSA के नए EMP2 आर्किटेक्चर पर बनाया गया है। इस कार को बड़े परिवार वाले लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इस वाहन की लंबाई 4.4 मीटर से 4.75 मीटर के बीच रहने की उम्मीद है। सिट्रोएन बर्लिंगो (Citroën Berlingo) के डिजाइन (Design) की बात करें तो इसमें ब्लैक क्लैडिंग अलॉय व्हील, रियर और फ्रंट बंपर पर स्प्लिट हेडलैंप और सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल हो सकता है। इसके अलावा, कार में एक शानदार और आरामदायक इंटीरियर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ बड़ी टचस्क्रीन, मल्टीपल एयरबैग और अन्य सुविधाओं के साथ स्वचालित एसी भी मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 6 लाख में लॉन्च हुई नई Citroen e-C3X, बैटरी के लिए अलग से देना होगा पैसा
1.15 लाख तक सस्ती हुई ये नई SUV, स्टाइल भी दमदार, फीचर्स भी जबरदस्त
सस्ती कार का सपना टूटा? Citroen C3, Basalt और Aircross अब पहले से ज्यादा महंगी
भारत में 7-सीटर गाड़ियों का महामुकाबला, 15 लाख के अंदर कौन है असली वैल्यू किंग?
सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी
सिट्रोएन बर्लिंगो को 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ इंजन विकल्प के रूप में पेश किया जा सकता है। ये इंजन 108 बीएचपी से 128 बीएचपी के बीच पावर पैदा कर सकते हैं। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी हो सकता है। कंपनी जल्द ही इस एमपीवी के बारे में आधिकारिक घोषणा कर सकती है। Citroen की नई कार का मुकाबला Maruti Suzuki Ertiga से होगा। इस कार में 1462 सीसी का बीएस6 पेट्रोल इंजन है। कार वर्तमान में सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एमपीवी है, जिसकी कीमतें 8.35 लाख रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं।
Citroen will soon launch 7 seater mpv with killer look in india know some special features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














