क्या एक ही दिन में बार-बार कट सकता है चालान? जानिए ट्रैफिक नियमों की सच्चाई
सड़क नियमों का पालन न करने पर चालान तो कटता है, इसकी जानकारी सभी के पास होती है। जिसको देखते हुए सभी नियमों का पालन करते हैं। लेकिन क्या हो अगर ये गलती हो जाए? तो क्या एक दिन में दो बार चालान कट सकता
- Written By: सिमरन सिंह
क्या एक दिन में दो बार चालान कट सकता है। (सौ. Freepik)
Traffic Challan Rules In India: सोचिए आप ऑफिस जा रहे हैं और बिना हेलमेट के बाइक चला रहे हैं। पुलिस ने चालान काटा। दोपहर को फिर वही गलती और फिर से चालान! अब आपके मन में सवाल उठना लाजिमी है – क्या एक ही दिन में बार-बार चालान कट सकता है? अगर आप भी इसी भ्रम में हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
हर ट्रैफिक नियम का चालान नियम अलग
भारत सरकार ने सड़क पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कई ट्रैफिक नियम बनाए हैं। अगर कोई भी इनका उल्लंघन करता है, तो चालान कट सकता है – चाहे ट्रैफिक पुलिस के जरिए हो या सड़क पर लगे CCTV कैमरों से। डिजिटल चालान सिस्टम के आने से अब यह प्रक्रिया और भी तेज हो गई है, और गलती दोहराने पर फिर से फाइन लग सकता है।
क्या एक गलती पर एक ही दिन में दो बार चालान नहीं हो सकता?
यह सवाल कई लोगों के मन में रहता है, लेकिन इसका जवाब थोड़ा जटिल है। कुछ नियमों में एक दिन में एक बार चालान कटने के बाद दोबारा नहीं होता, वहीं कुछ मामलों में दिन में कई बार चालान हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
9 मई की Lok Adalat छूट गई तो घबराइए नहीं, अब इस तारीख को मिलेगा चालान माफ कराने का मौका
51,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी, 19वें रोजगार मेला में नियुक्ति पत्र बांटेंगे PM मोदी, देखें मंत्रालयों की लिस्ट
अमरावती की सड़कों पर उतरे यमराज, सतर्कता नियमों की अनदेखी करने वालों को सिखा रहे सबक, पुलिस की अनोखी पहल
Fake Traffic Challan से सावधान, एक क्लिक में खाते से उड़ गए पैसे, ICICI ने जारी किया बड़ा अलर्ट
उदाहरण के लिए – अगर आप सुबह बिना हेलमेट पकड़े गए और चालान कट गया, तो उसी दिन दूसरी बार उसी गलती पर चालान नहीं होगा। क्योंकि आपने नियम तोड़ा और उसके बाद सुधार नहीं किया, तो इसे एक ही उल्लंघन माना जाएगा।
ये भी पढ़े: Toyota Glanza को मिला नया ‘Prestige Package’, लुक और फीचर्स में जबरदस्त अपग्रेड
किन मामलों में बार-बार हो सकता है चालान?
लेकिन कुछ नियम ऐसे हैं जहां हर बार गलती पर अलग चालान होता है। उदाहरणस्वरूप:
- ओवरस्पीडिंग: अगर आप सुबह स्पीड लिमिट तोड़ते हैं और चालान होता है, फिर शाम को फिर वही करते हैं, तो दोबारा चालान हो सकता है।
- सीट बेल्ट न पहनना: पहली बार पकड़े जाने पर चालान होगा और यदि आपने सुधार नहीं किया और दोबारा पकड़े गए, तो फिर चालान होगा।
नियम जानना है जरूरी
हर ट्रैफिक नियम का उल्लंघन अलग तरह से देखा जाता है। कुछ नियमों में पहली गलती पर चेतावनी या एक बार का फाइन, तो कुछ में हर बार उल्लंघन पर चालान। इसलिए वाहन चलाते समय नियमों की सही जानकारी बेहद जरूरी है। ये न सिर्फ आपके पैसों को बचाता है, बल्कि आपकी और दूसरों की सड़क सुरक्षा को भी सुनिश्चित करता है।
