-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Car Makers Experience Booking Boom Gst Cuts Drive Auto Demand Surge
GST कटौती से गाड़ी बुकिंग में बूम, नवरात्र पर टूटा रिकॉर्ड
- Written By: सिमरन सिंह
Car Sales by December: GST में कटौती का सीधा फायदा कार कंपनियों की बुकिंग चार गुना तक बढ़ गई हैं। Maruti Suzuki, Hyundai Motor India और Mahindra उपभोक्ताओं की मजबूत मांग को पूरा करेंगी।

GST से होगा कई कंपनी को फायदा। (सौ. Freepik)
Car Booking Navratri 2025: भारत की पैसेंजर व्हीकल इंडस्ट्री GST में कटौती का सीधा फायदा उठा रही है। नई GST दरें लागू होने के दूसरे दिन ही कार कंपनियों की बुकिंग चार गुना तक बढ़ गई हैं। Maruti Suzuki, Hyundai Motor India और Mahindra & Mahindra (M&M) जैसी दिग्गज कंपनियों का कहना है कि उपभोक्ताओं की मजबूत मांग और उत्साह ने इस त्योहार सीजन को रिकॉर्डतोड़ बना दिया है।
त्योहारों पर बुकिंग का जबरदस्त उछाल
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के पूर्व अध्यक्ष और यूनाइटेड ऑटोमोबाइल्स के डायरेक्टर विंकस गुलाटी ने कहा, “पिछले कुछ हफ्तों में हमें सीमित बुकिंग मिल रही थी। लेकिन नवरात्र शुरू होते ही यह संख्या चार गुना तक पहुंच गई। जीएसटी कटौती ने ग्राहकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।” उन्होंने अनुमान जताया कि इस बार नवरात्रि में कारों की बिक्री पिछले साल की तुलना में कम से कम 50 फीसदी अधिक होगी। गुलाटी ने कहा, “ऑर्डर डिलीवर करने, फाइनेंसिंग की व्यवस्था करने और डिलीवरी शेड्यूल करने में समय लगेगा। लेकिन हमें दिवाली तक मजबूत बिक्री की उम्मीद है।”
Maruti, Hyundai और Tata की चमकी किस्मत
Maruti Suzuki ने बताया कि 18 सितंबर को कंपनी द्वारा GST दरों से अलग अतिरिक्त डिस्काउंट की घोषणा के बाद से बुकिंग 50 फीसदी तक उछल गई है। कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (मार्केटिंग और सेल्स) पार्थो बनर्जी ने कहा, “घोषणा के बाद हम रोजाना 15,000 बुकिंग दर्ज कर रहे हैं, जबकि पहले यह औसत 10,000 थी।” सोमवार को नवरात्र के पहले दिन मारुति ने 30,000 वाहन डिलीवर किए। वहीं, Hyundai Motor India और Tata Motors ने क्रमशः 11,000 और 10,000 यूनिट्स की डिलीवरी की।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
GST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Hyundai की फैक्ट्री में बड़ी रुकावट, जून में 13,900 गाड़ियों का हुआ नुकसान, अब कंपनी ने दी राहत वाली खबर
ग्राहकों की डिमांड बनी रहेगी दिसंबर तक
Hyundai Motor India के COO तरुण गर्ग ने कहा, “ओणम और गणेश उत्सव पर ग्राहक खरीद को टाल रहे थे, क्योंकि उन्हें जीएसटी कटौती की उम्मीद थी। इस बार नवरात्रि से शुरू हुई मांग दिवाली तक थमेगी नहीं, बल्कि दिसंबर तक जारी रह सकती है।”
ये भी पढ़े: GST 2.0 का जादू: हुंडई ने एक दिन में बेचीं 11,000 कारें, 5 साल का रिकॉर्ड टूटा
GST कटौती का असर
सरकार ने छोटी कारों और 4 मीटर से कम SUV पर GST दर 28% से घटाकर 18% कर दी है। साथ ही सेस भी हटाया गया है। इससे उपभोक्ताओं को कारों पर औसतन 8.5% से 9.9% तक का सीधा लाभ मिल रहा है।
ध्यान दें
GST कटौती के बाद ऑटो सेक्टर में त्योहारी सीजन की सबसे बड़ी मांग देखने को मिल रही है। कंपनियां डिलीवरी शेड्यूल करने में व्यस्त हैं और शोरूम्स में रौनक बनी हुई है। अनुमान है कि यह ट्रेंड दिवाली से दिसंबर तक जारी रहेगा और इंडस्ट्री को रिकॉर्ड बिक्री का फायदा मिलेगा।
Car makers experience booking boom gst cuts drive auto demand surge
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














