मानसून में पानी वाली सड़कों पर कार चलाना नहीं होगा मुश्किल, जानें जरूरी टिप्स

मानसून का मौसम गाड़ियों के लिए यह चुनौती से कम नहीं होता। पानी से लबालब सड़कों पर कार चलाना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर तब जब ड्राइवर को जरूरी सावधानियों की जानकारी न हो।
मानसून में पानी वाली सड़कों पर कार चलाना नहीं होगा मुश्किल, जानें जरूरी टिप्स
Car in Waterlogging (सौ. Freepik)
Updated on

मानसून का मौसम जहां सुकून और ताजगी लेकर आता है, वहीं गाड़ियों के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं होता। पानी से लबालब सड़कों पर कार चलाना जोखिम भरा हो सकता है, खासकर तब जब ड्राइवर को जरूरी सावधानियों की जानकारी न हो। अगर आप भी बारिश में कार ड्राइव करना पसंद करते हैं, लेकिन डरते हैं कि गाड़ी कहीं बीच रास्ते में बंद न हो जाए, तो ये खबर आपके लिए है।

बारिश में कार चलाते समय बरतें ये एहतियात

1. तेज रफ्तार से बचें:

बारिश के दौरान पानी भरी सड़कों पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर इंजन में पानी घुसने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे कार अचानक बंद हो सकती है।

2. एक्सेलेरेटर दबाकर रखें:

जब भी आप गाड़ी को पानी से भरी सड़क पर लेकर जाएं, तो ध्यान रखें कि एक्सेलेरेटर को लगातार दबाकर रखें। इससे एग्जॉस्ट पाइप में पानी घुसने की संभावना कम हो जाती है।

3. कम गियर में ड्राइव करें:

हमेशा लो गियर पर ड्राइव करें। इससे इंजन को बेहतर पावर मिलता है और पानी में रुकने की संभावना कम होती है।

4. सड़कों को पहचानें:

जहां तक संभव हो, पहले से यह जानने की कोशिश करें कि किस रास्ते पर जलभराव कम है। अनजान और गहरे पानी वाले रास्तों से बचें।

पानी पार करने के बाद क्या करें?

जब आपकी कार पानी भरे रास्ते को पार कर ले, तो तुरंत कार को हल्का घुमाएं और टेलपाइप की दिशा बदलें, ताकि अगर कोई पानी अंदर घुस गया हो, तो वह बाहर निकल जाए। यह आसान तरीका आपकी कार को बंद होने से बचा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com